बदलता दन्तेवाड़ाः नए केन्द्र केशापुर में 14 गांव के किसानों से धान खरीदी…

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-12 | 12:16h
update
2022-12-12 | 12:16h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बदलता दन्तेवाड़ाः नए केन्द्र केशापुर में 14 गांव के किसानों से धान खरीदी…

raipur@khabarwala.news

दंतेवाड़ा 12 दिसम्बर 2022 :किसानों ने मुख्यमंत्री का माना आभार

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के मंशानुरूप 1 नवम्बर 2022 से धान खरीदी प्रारंभ की गई है। जिसके तहत दंतेवाड़ा जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में भी धान खरीदी की जा रही है। आपको ज्ञात होगा कि दंतेवाड़ा जिले में पहले 12 उपार्जन केन्द्र थे। किसानों की सुविधा को देखते हुए अब ग्राम पंचायत केशापुर में 13वां उपार्जन केन्द्र बनाया गया है। केशापुर धान खरीदी केन्द्र बनने से आसपास के 14 गांव केशापुर, मिड़कुलनार, कवलनार, भोगाम, पुरनतरई, तुड़पारास, कुपेर, मंगनार, पंडेवार, गोंदपाल, कमालुर, झिरका, रेवानार इन 14 ग्रामों के 626 पंजीकृत किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच सकेंगे।

Advertisement

नए धान खरीदी केन्द्र बनने से किसानों को धान विक्रय में आसानी हो रही है। जहां पहले किसानों को लंबी दूरी तय कर धान बिक्री करने पहुंचना पड़ता था। उपार्जन केंद्र से गांवों की दूरी अधिक होने से किसानों को जितना लाभ धान बेचने में होता था, उससे कहीं अधिक परिवहन में खर्च हो जाता था। किसान धान बेचने लगभग 15 से 20 किलोमीटर दूर बालूद जाते थे। जिससे धान को ले जाने में किराया खर्च करना पड़ता था साथ ही अधिक समय भी लगता था। लेकिन अब नये केन्द्र खुलने से बेहतर सुविधा हो गई है। साथ ही धान बिक्री के पश्चात 24 से 48 घंटे के भीतर किसानों के खाते में भुगतान राशि पहुंच जाती है।

मंगनार निवासी श्री चंदन भोगामी बताते हैं कि पहले अपनी धान की बिक्री करने बालूद जाते थे लेकिन अब केशापुर में उपार्जन केंद्र खुलने से काफी राहत मिली है। वो बताते हैं उनको शासन की योजना जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ भी मिल रहा है। वे कहते अब कोदो और कुटकी का भी उत्पादन कर रहे हैं। जिसे समर्थन मूल्य पर बेचेंगे। आगे वे कहते है कि प्राप्त राशि से दुबारा अपनी फसल मंच व्यय करेंगे और अच्छी राशि अर्जित करने की आशा रखते है। उन्होंने नया केंद्र खुलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

पुरनतरई पटेल पारा निवासी श्री सरजू कुमार नाग बताते है कि धान खरीदी केन्द्र केशापुर में खुलने से कई किसानों को सुविधा हो रही है। उन्होंने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्ष 2022-23 का शुभारंभ 01 नवम्बर 2022 से हो चुका है, जो 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। इस वर्ष धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी करते हुए शासन द्वारा धान का सर्थन मूल्य धान सामान्य 2040/-रू. प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड-ए 2060/- रू. प्रति क्विंटल पर खरीदी की जा रही है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों के लिए टोकन तुंहर हाथ एप का शुभारंभ किया गया है। जिससे किसान ऑनलाइन पंजीकरण कर बिना कतार में लगे अपना फसल बेच रहें है। उपार्जन केन्द्रों में लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर टोकन दिया जा रहा है। जिले के 13 उपार्जन में कुल 13140 क्विंटल खरीदी की है। अब तक केशापुर में 1763.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2026 - 16:18:13
Privacy-Data & cookie usage: