मुख्यमंत्री ने मंच से किसानों से संवाद कर धान विक्रय की ली जानकारी… – www.khabarwala.news

मुख्यमंत्री ने मंच से किसानों से संवाद कर धान विक्रय की ली जानकारी…

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-05 | 11:54h
update
2022-12-05 | 11:54h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने मंच से किसानों से संवाद कर धान विक्रय की ली जानकारी…
मुख्यमंत्री ने मंच से किसानों से संवाद कर धान विक्रय की ली जानकारी… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंच सके, यह सुनिश्चित करने के लिए भेंट-मुलाकात का आयोजन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने मंच से किसानों से संवाद कर धान विक्रय की ली जानकारी। उन्होंने कहा कि अभी धान खरीदी चालू है। हमारी सरकार ने सबसे पहले किसानों के लिए योजना बनाई।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त की राशि 31 मार्च को दी जाएगी।

राशनकार्ड धारी श्रीमती संतोषी साहू ग्राम परसदा वार्ड 19 ने बताया कि 35 किलो चावल, 5 किलो ऊपर मिल रहा। नमक मुफ्त मिल रहा, शक्कर 17 रुपए में मिलने की जानकारी देते हुए संतोषी ने मिट्टी तेल की कीमत कम करने की मांग की ।

संतोषी ने मुख्यमंत्री से घरेलू गैस की कीमत अधिक होने से महिलाओं को बहुत परेशानी होने की बात कही जिस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि चावल, शक्कर, नमक राज्य सरकार दे रही है। गैस, मिट्टी तेल भारत सरकार देती है।

कसेरूडीह निवासी किसान संत राम साहू ने बताया कि, आठ एकड़ खेती है। डबल पंजीयन (दो गांव में खेती) होने के कारण राशि नहीं मिल पाया है, यह बताते हुए मुख्यमंत्री से जल्द निराकरण का निवेदन किया इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

गोधन न्याय योजना के लाभान्वित ग्राम बारुला निवासी मुकेश साहू ने बताया कि उन्होंने 350 क्विंटल गोबर बेचकर 75-76 हजार रुपए की आमदनी की। इस पैसे से सिलाई मशीन खरीदी, पत्नी को भी टेलरिंग सिखाई।

मुकेश ने बताया कि इस योजना के आने से पहले गोबर को फेंका जा रहा था, लेकिन अब उसका पैसा मिल रहा है, आपका आभार।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.04.2025 - 01:40:58
Privacy-Data & cookie usage: