सात सिंचाई योजनाओं के लिए 29.40 करोड़ रूपए स्वीकृत…

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-01 | 09:28h
update
2022-12-01 | 09:28h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सात सिंचाई योजनाओं के लिए 29.40 करोड़ रूपए स्वीकृत…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 01 दिसम्बर 2022 :छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के सात विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 29 करोड़ 40 लाख 81 हजार रूपए स्वीकृत किए है। कोरबा जिले के विकासखण्ड-कोरबा अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत हसदेव बांयी तट नहर के बाईपास एवं पावर केनाल का जीर्णोद्धार एवं सी.सी. लाईनिंग का मरम्मत कार्य एवं 100 मी. से 4400 मी. बाईपास नहर के क्षतिग्रस्त सी.सी. लाईनिंग निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 85 लाख 14 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से हसदेव बांयी तट नहर पर क्रास रेग्युलेटर एवं एस्केप चैनल का निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 94 लाख 28 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड- कोरबा में सिंचाई कालोनी रामपुर स्थित संभागीय कार्यालय के बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 83 लाख 11 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। 

Advertisement

कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध के कार्यालयीन परिसर एवं अन्य भवनों अहाता निर्माण तथा एप्रोच रोड के नवीनीकरण कार्य के लिए तीन करोड़ 42 लाख 57 हजार रूपए और मिनीमाता बांगो परियोजना अंतर्गत बांध के स्पिलवे ब्रिज के डेकस्लेब के नीचे लगी बियरिंग बदलने के कार्य के लिए एक करोड़ 44 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। मिनीमाता बांगो परियोजना बांध के इरीगेशन स्लूस के अपस्ट्रीम में गाइडरेल, स्टाप लॉक लगाने का कार्य, बकेट नम्बर 04 के जल को खाली कराने तथा ई.डी.पी. के पास हार्ड रॉक कटिंग का कार्य के लिए तीन करोड़ 70 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कोरबा जिले के विकासखण्ड-पाली के अंतर्गत गुंजननाला व्यपवर्तन योजना के लिए 11 करोड़ 21 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 23:42:14
Privacy-Data & cookie usage: