राशिफल 1 दिसंबर: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-01 | 01:54h
update
2022-12-01 | 01:54h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 1 दिसंबर: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष राशि- यात्रा का संयोग बन रहा है। अगर कहीं रुपया-पैसा फंसा है आपका तो कोशिश करें निकल जाएगा। आय के नए मार्ग भी खुलेंगे। प्रेम व संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। नवव्यापार का आगमन भी हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम व संतान की स्थिति काफी सुखद है। व्यापार सुखद है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

मिथुन राशि- यात्रा का संयोग बन रहा है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे चलता रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति भी थोड़ी दूरियों वाली होगी, लेकिन व्यापार सही चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

 

कर्क राशि- रिस्क लेने की स्थिति आपकी नहीं है। किसी भी तरह का कोई जोखिम न लें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चोट चपेट लग सकती है। प्रेम व संतान में दूरी संभव है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- जीवनसाथी भरपूर सहयोग निभाएंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है। स्वास्थ्य पहले से काफी सुधर चुका है। संतान उन्नति कर रही है। व्यापार भी आपका सही दिख रहा है। एक सुखद समय का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

 

कन्या राशि- शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे। आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन किसी की एक नहीं चल पाएगी आप स्वयं आगे बढ़ेंगे। वे खुद नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी सही दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

तुला राशि- भावनात्मक संबंधों में तूतू-मैंमैं संभव है। लिखने पढ़ने में समय बिताने से अच्छा होगा। अगर आप एंटरटेनमेंट फील्ड से जुड़े हैं तो समय अच्छा रहेगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। स्वास्थ्य भी सही है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

वृश्चिक राशि- भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। फिर भी घरेलू सुख बाधित होगा। उपभोग आज के दिन नहीं कर पाएंगे। प्रेम व संतान सुधर चुका है। व्यापार भी अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रक्तचाप अनियमित हो सकता है। रक्त का संक्रमण हो सकता है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- व्यापारिक उत्थान दिख रहा है। स्वास्थ्य सुधार की तरफ। प्रेम व संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार को गति मिल सकती है। नीली वस्तु का दान करें।

 

मकर राशि- आपकी स्थिति हर दृष्टिकोण से सही चल रही है। सरकारी तंत्र लाभ दे रहा है। व्यापार में तरक्की कर रहे हैं। भाग्य साथ दे रहा है। बस निवेश करने से एक-दो दिन बचें। बाकी प्रेम, संतान व व्यापार सबकुछ अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

कुंभ राशि- आकर्षण के केंद्र बन रहेंगे। जीवन में जरूरत के हिसाब से चीजें उपलब्ध होंगी। जरूरत के हिसाब से व्यक्ति भी जीवन में उपलब्ध होंगे। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

 

मीन राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। काल्पनिक भय भी सताएगा। प्रेम में दूरी रहेगी। बच्चों से भी दूरी रहेगी। व्यापार सही चलता रहेगा। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करें और उनका जलाभिषेक करें शुभ होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 22:31:40
Privacy-Data & cookie usage: