फसल बीमा सप्ताह अभियान हेतु बीमा रथ रवाना… – www.khabarwala.news

फसल बीमा सप्ताह अभियान हेतु बीमा रथ रवाना…

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-01 | 10:29h
update
2022-12-01 | 10:29h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
फसल बीमा सप्ताह अभियान हेतु बीमा रथ रवाना…
फसल बीमा सप्ताह अभियान हेतु बीमा रथ रवाना… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

बेमेतरा 01 दिसम्बर 2022 :आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत् कम बीमा आवरण वाले क्षेत्रों में रबी वर्ष 2022-23 में कृषको के मध्य जन जागरूकता तथा अधिक से अधिक कृषकों को बीमा आवरण में लाने हेतु आजादी की 75वी वर्षगांठ पर ‘‘फसल बीमा सप्ताह’’ (01 दिसम्बर से 07 दिसम्बर, 2022) का शुभारंभ आज गुरुवार 01 दिसम्बर को कलेक्टर बेमेतरा श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही जिला स्तर पर रबी 2022-23 में अधिक से अधिक अऋणी कृषकों को बीमा आवरण में लाने हेतु प्रचार प्रसार के कार्यक्रम प्रारंभ किये गये है।

Advertisement

शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी वर्ष 2022-23 हेतु फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2022 तय की गयी है। इसके तहत् गेंहू सिंचित फसल हेतु 504 रुपये प्रति हेक्टेयर, गेहूं असिंचित फसल हेतु 330 रुपये प्रति हेक्टेयर एवं चना फसल हेतु 555 रुपये प्रति हेक्टेयर कृषक देय बीमा प्रीमियम राशि तय की गई है। ज्ञात हो कि पूर्व वर्ष रबी 2021-22 में जिले में 67020 कृषकों द्वारा बीमा लाभ लिया गया था।

ऋणी किसानों का बीमा संबंधित बैंक, सहकारी समिति द्वारा अनिवार्य रूप से किया जायेगा, उन्हें केवल घोषणा एवं बुवाई प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अऋणी कृषकों को बैंक, सहकारी समिति एवं लोक सेवा केन्द्र में बीमा प्रस्ताव फार्म, नवीनतम आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भू-स्वामित्व साक्ष्य (बी-1 पांचसाला), किरायेदार, साझेदार कृषक का दस्तावेज, बुवाई प्रमाण पत्र एवं घोषणा पत्र प्रदाय कर 15 दिसम्बर 2022 तक बीमा करा सकते है। अधिक जानकारी हेतु अपने क्षेत्र के कृषि अधिकारी से संपर्क करें। उप संचालक कृषि द्वारा कृषकों से अपील की गई है कि मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराये, ताकि प्रकृति के विपरीत परिस्थितियों में हानि एवं क्षति होने पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकें। फसल बीमा सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत बीमा रथ को रवाना करने के कार्यक्रम के दौरान उप संचालक कृषि श्री एम.डी. डड़सेना, सहायक संचालक उद्यान श्री हितेन्द्र मेश्राम, सहायक संचालक कृषि श्री जितेन्द्र ठाकुर, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.03.2025 - 15:24:40
Privacy-Data & cookie usage: