30 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-30 | 01:56h
update
2022-11-30 | 01:56h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
30 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष राशि- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बाकी हर दृष्टिकोण से शुभ समय है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। राजनैतिक लाभ होगा। व्यापारिक अच्छी स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

 

मिथुन राशि- जोखिम से उबर चुके हैं। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार सबकुछ अच्छा दिख रहा है। परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम, व्यापार व मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें। शनिदेव को प्रणाम करें।

 

सिंह राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करें। प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। नीली वस्तु पास रखें।

 

तुला राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। तूतू-मैंमैं की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। मन भावुक रहेगा। मानसिक रूप से थोड़ा लो फील करेंगे। प्रेम, संतान व व्यापार ठीक रहेगा, बस मन खराब रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

वृश्चिक राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि- व्यापारिक उत्थान का समय है। किया गया प्रयास सफलतादायक होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम व संतान मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा दिख रहा है। प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

 

कुंभ राशि- आपका कद बढ़ेगा। सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक रूप से एक सुखद समय रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी। जीवन में जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। शुभ समय कहा जाएगा। आकर्षण के केंद्र रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- मन परेशान रहेगा। प्रेम से दूरी रहेगी। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। बच्चों के करियर से संबंधित चिंताए सताएंगी। खर्च की अधिकता भी मन को परेशान करेगा। स्वास्थ्य पहले से सुधर चुका है। फिर भी थोड़ा सिरदर्द व नेत्रपीड़ा परेशान कर सकता है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 11:25:35
Privacy-Data & cookie usage: