राशिफल 26 नवंबर: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-26 | 02:32h
update
2022-11-26 | 02:32h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 26 नवंबर: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा। प्रेम व संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है। व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। समय थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

 

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम व संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी आपका बहुत अच्छा दिख रहा है। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करें।

Advertisement

 

कर्क राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है। व्यापार पहले से बेहतर है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम व संतान की स्थिति पहले से बहुत सुधर चुकी है। व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। छात्रों के लिए सुखद समय है। पीली वस्तु पास रखें।

 

कन्या राशि- भूमि-भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। लेकिन गृह कलह भी होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी व व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

 

तुला राशि- जो भी प्रयास करेंगे व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम व संतान की स्थिति पहले से बहुत अच्छी है। व्यापार भी आपका बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें और शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी हो गई है। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- स्वास्थ्य सुधर चुका है। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। जिस चीज की जरूरत होगी, उस चीज की उपलब्धता होगी। एक सुखद समय दिख रहा है, इसका लाभ लें। पीली वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगा। सिरदर्द व नेत्र पीड़ा मिल सकती है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका बहुत सही दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

कुंभ राशि- रुका हुआ धन वापस आएगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। पुराने साधनों से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार सब कुछ अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

 

मीन राशि- शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम व संतान अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 19:03:34
Privacy-Data & cookie usage: