संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता में जिले के 322 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर…

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-26 | 16:44h
update
2022-11-26 | 16:44h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता में जिले के 322 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर…

raipur@khabarwala.news

अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2022 :कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन व जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप के नेतृत्व में 24 नवम्बर से 26 नवम्बर 2022 तक पीजी कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय छात्तीसगढिया ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 2200 खिलाड़ियों ने 14 विधाओ में दमखम दिखाने के बाद करीब 322 का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिया के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार रस्सा कस्सी पुरुष 18 वर्ष से कम उम्र में सीतापुर विजेता, महिला में उदयपुर विजेता, 18 से 40 वर्ष पुरुष वर्ग में विजेता अम्बिकापुर, महिला वर्ग में विनीत सीतापुर, 40 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में विनीत सीतापुर, लंगड़ी दौड़ 18 वर्ष से कम बालक एवं बालिका का विजेता उदयपुर, 18 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला वर्ग में विजेता सीतापुर, कंचा बांटी 18 वर्ष से कम उम्र बालक विजेता उदयपुर, बालिका विजेता बतौली, 18 वर्ष से अधिक पुरुष विजेता सीतापुर एवं महिला वर्ग में विजेता अम्बिकापुर, सांखली में 18 वर्ष से कम उम्र बालक एवं बालिका विजेता उदयपुर, 18 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला विजेता उदयपुर, गिल्ली-डंडा में 18 वर्ष से कम बालक विजेता मैनपाट एवं बालिका विजेता उदयपुर, 18 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला विजेता सीतापुर, खो-खो 18 से कम उम्र बालक एवं बालिका विजेता लुण्ड्रा, 18 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला विजेता उदयपुर, भौंरा 18 से कम उम्र बालक एवं बालिका विजेता सीतापुर, 18 वर्ष से अधिक पुरुष विजेता अम्बिकापुर एवं महिला विजेता सीतापुर, फुगड़ी 18 से कम उम्र बालक विजेता अम्बिकापुर एवं महिला विजेता सीतापुर, 18 वर्ष से अधिक पुरुष विजेता उदयपुर, बिल्लस 18 वर्ष से कम बालक विजेता उदयपुर एवं महिला विजेता सीतापुर, 18 वर्ष से अधिक पुरुष विजेता उदयपुर, 40 वर्ष से अधिक विजेता सीतापुर, 100 मीटर दौड़ 18 वर्ष से कम बालक विजेता अम्बिकापुर एवं बालिका विजेता लखनपुर, 18 वर्ष से अधिक पुरुष विजेता लुण्ड्रा एवं महिला विजेता उदयपुर, लम्बीकूद 18 वर्ष से के उम्र बालक विजेता उदयपुर एवं बालिका विजेता सीतापुर, 18 वर्ष से अधिक पुरुष विजेता उदयपुर एवं महिला विजेता मैनपाट, गेड़ीदौड 18 वर्ष से कम विजेता उदयपर, 18 वर्ष से अधिक विजेता मैनपाट, पिट्ठुल 18 क्रश से कम उम्र बालक विजेता उदयपुर एवं बालिका विजेता सीतापुर, 18 वर्ष से अधिक पुरुष विजेता सीतापुर एवं महिला विजेता उदयपुर रहा

अगले सप्ताह होने वाले संभाग स्तरीय छत्तीसगढिया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में उपरोक्त पारंपरिक खेलों में संभाग के जिलों के प्रतिभागी हुनर दिखाएंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.06.2026 - 14:52:03
Privacy-Data & cookie usage: