Weather report: 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना, उत्तर भारत में घना कोहरा, मध्य भारत में कड़ाके की ठंड.. – www.khabarwala.news

Weather report: 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना, उत्तर भारत में घना कोहरा, मध्य भारत में कड़ाके की ठंड..

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-25 | 07:08h
update
2022-11-25 | 07:08h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Weather report: 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना, उत्तर भारत में घना कोहरा, मध्य भारत में कड़ाके की ठंड..
Weather report: 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना, उत्तर भारत में घना कोहरा, मध्य भारत में कड़ाके की ठंड.. – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों खासकर उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार को करीब 10 राज्यों में बारिश की भी संभावना जाताई है।

Advertisement

उत्तर भारत में घना कोहरा

मौसम विभाग ने बताया है कि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तर भारत के कई राज्योंं में कोहरे ने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

दक्षिण भारत में हो रही बारिश

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ ही दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। देश के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार हैं।

 

इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

 

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में आज बर्फबारी होने के साथ बारिश हो सकती है।पहाड़ी राज्यों में बीते कुछ दिनों से छिटपुट बर्फबारी और बारिश से पारा में गिरावट देखने को मिल रही है। कई इलाकों में तो पारा शून्य से भी नीचे लुढ़क गया है।

 

बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर

 

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान गिरा है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। इन इलाकों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती क्षेत्र बनने की संभावना है। IMD ने कहा है कि आने वाले 4 से 5 दिनों में ओडिशा के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की कमी आएगी। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा है कि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश संभव है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.04.2025 - 09:21:39
Privacy-Data & cookie usage: