राशिफल 22 नवंबर: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर दें। नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। प्रेम व संतान की स्थिति अभी मध्यम है। कुल मिलाकर अभी आपकी मध्यम स्थिति ही चल रही है। सूर्य को जल देते रहें।

 

वृषभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से सावधानी बरतें। कुछ बुरा समाचार मिल सकता है। प्रेम व संतान पक्ष की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सेहत पर ध्यान दें। मां काली की आराधना करें।

 

मिथुन राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूत-मैंमैं संभव है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। काली जी की आराधना करते रहें।

 

कर्क राशि- गृह कलह के संकेत हैं। सीने में विकार संभव है। प्रेम व संतान पक्ष मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। सफेद वस्तु का काली मंदिर में दान करना शुभ रहेगा।

 

सिंह राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में विवाद संभव है। प्रेम व संतान की स्थिति भी मध्यम है। कुल मिलाकर मध्यम समय है। मां काली की आराधना करते रहें।

कन्या राशि- कुटुंब में थोड़ी अनबन हो सकती है। अगर निवेश करेंगे तो नुकसान संभव है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव की आराधना करते रहें।

 

तुला राशि- स्वास्थ्य ऊपर-नीचे बना रहेगा। संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

 

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करें। सफेद वस्तु का दान करें।

 

धनु राशि- आर्थिक मामले सुझलेंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। मन विवाद में रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। राजनैतिक लाभ संभव है, लेकिन स्थिति साफ नहीं है। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार व सेहत भी मध्यम रहेगा। मां काली को प्रणाम करते रहें।

 

कुंभ राशि- परिस्थितियां अनुकूल हैं। मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य भी ठीकठाक है। प्रेम व संतान की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

 

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का काली मंदिर में दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *