श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से लोगों को मिल रही सस्ते दरों पर दवाईयां…

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-21 | 12:36h
update
2022-11-21 | 12:36h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से लोगों को मिल रही सस्ते दरों पर दवाईयां…

raipur@khabarwala.news

नारायणपुर 21 नवम्बर, 2022 :नारायणपुर जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल में संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में सस्ती जेनेरिक दवाईयां लेने लोग आ रहे है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गत वर्श पूरे राज्य में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का वर्चुअल शुभारंभ किया। राज्य शासन द्वारा जरूरतमंद और गरीबों को बहुत ही कम दर पर जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराने श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना शुरू होने के दिन से आम नागरिकों को राहत पहुंच रही है। इससे जेनेरिक दवाईयां एमआरपी दर से 50 से 70 प्रतिशत तक की डिस्काउंट रेट पर मिल रही है। जिला अस्पताल में संचालित धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स में अब तक 7 हजार 925 लोगों ने 59 लाख 51 हजार रूपये की दवाईयां खरीदी है, जिसके लिए उन्हें आधी दर से भी कम यानि 22 लाख 14 हजार रूपये चुकाने पड़े हैं। 

Advertisement

राज्य शासन द्वारा रियायती दर पर दवाईयां उपलब्ध कराने से अनेक जेनेरिक दवाई खरीदने वालों को बचत हो रही है। बचत हुई इस राशि का उपयोग घर-परिवार के अन्य जरूरी कामों में किया जा रहा है। ग्राहकों ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीबों और जरूरतमंदों के लिए बहुत ही लाभदायक है। इससे बहुत ही कम दाम पर दवाईयां मिल रही है। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा लोगों को दिए जा रहे निःशुल्क ईलाज के साथ अब 50 से 70 प्रतिशत कम दाम पर जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ राज्य शासन द्वारा किया गया है। इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनेरिक दवाईयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री हो रही है। इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि का भी विक्रय किया जा रहा है। इन मेडिकल स्टोरों से मिलने वाली जेनेरिक दवाइयां 20 ब्रांडेड कंपनी की होंगी, जो सस्ती होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण भी हैं। इस योजना से आम नागरिकों को विशेषकर गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों पर दवाईयों में होने वाले खर्च का बोझ कम हो रहा है। उन्हें आधे से कम कीमत पर उच्च क्वालिटी की दवाईयां प्राप्त हो रही है। लोगों को विभिन्न बीमारियों के ईलाज में उपयोगी जरूरी दवाईयों को महंगे दामों पर खरीदने से राहत मिल रही है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 11:01:59
Privacy-Data & cookie usage: