वरिष्ठ महिला पत्रकार और प्रेस क्लब की पदाधिकारी ममता लांजेवार को मिली धमकी, पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-21 | 03:37h
update
2022-11-21 | 03:37h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
वरिष्ठ महिला पत्रकार और प्रेस क्लब की पदाधिकारी ममता लांजेवार को मिली धमकी, पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन…

raipur@khabarwala.news

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सरकार जमीन पर बच्चों के खेल मैदान में अवैध रूप से मंदिर बनाने की तैयारी की जा रही थी. इसका विरोध करने वाली पत्रकार ममता लांजेवार के घर में घुसकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकी दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को पकड़ा है.

Advertisement

रायपुर के हिमालयन हाइट्स की सरकारी ज़मीन पर, बच्चों के मैदान पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर आज कुछअसामाजिक लोगों ने मेरे घर पहुँच धमकी दी. रायपुर एसपी ने त्वरित कार्रवाई की, मौक़े पर @RaipurPoliceCG ने पहुँच कर कार्रवाई की.मंत्री @TS_SinghDeo ने फ़ोन कर चिंता जताई. सबका आभार!

— mamta.lanjewar@journalist (@mamtalanjewarj1) November 20, 2022

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकारी सचिव धर्मराज महापात्र ने वरिष्ठ महिला पत्रकार और प्रेस क्लब की पदाधिकारी ममता लांजेवार के हिमालय हाइट्स स्थित निवास के समक्ष बजरंग दल के गुंडों की गुंडागर्दी की तीव्र भर्त्सना करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति पर ऐसे कोई भी निर्माण गैर कानूनी है. उनके इस कृत्य पर जायज आपत्ति दर्ज करने पर बजरंग दल के गुंडों ने उन्हें धमकाने उनके घर पर पंहुचकर दुर्व्यवहार किया और धमकियां दी. पार्टी ने कहा कि ये प्रदेश की राजधानी में खुलेआम कानून व्यवस्था को अपराधियों द्वारा चुनौती का भी मामला है. गैर कानूनी निर्माण को रोकने की मांग के साथ ही पार्टी ने ऐसे तत्वों पर नकेल कसने राज्य सरकार और पुलिस से तत्काल कदम उठाने की मांग की है.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 08:20:40
Privacy-Data & cookie usage: