बैंक खाता को आधार से लिंक कराने की उप संचालक कृषि ने किसानों से की अपील…

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-18 | 11:24h
update
2022-11-18 | 11:24h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बैंक खाता को आधार से लिंक कराने की उप संचालक कृषि ने किसानों से की अपील…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

धमतरी 18 नवम्बर 2022: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किश्तों मंे छः हजार रूपये किसान पोर्टल के आधार पर सीधे खाते में राशि अंतरित की जा रही है। उप संचालक, कृषि श्री मोनेश साहू ने जिले के ऐसे पंजीकृत किसान जिनका बैंक खाता, आधार से लिंक नहीं हो पाया है, उनसे अपील की है कि किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत राशि प्राप्त नहीं होने वाले पात्र किसान अपने धारित बैंक खाता से आधार को लिंक जरूर करा लें, ताकि योजना का लाभ मिल सके।

उप संचालक ने बताया कि किसान पोर्टल में कुल 92 हजार 214 पंजीकृत आधार सत्यापित किसानों में से 77 हजार 278 किसानों के बैंक खाता आधार से लिंक है और 13 हजार 55 किसानों का बैंक खाता से आधार लिंक होना शेष है। इस कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत पात्र किसानों को नियमानुसार डीबीटी पद्धति से भारत सरकार द्वारा किश्त जारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के ऐसे पंजीकृत पात्र किसान, जिनके बैंक खाता आधार से लिंक नहीं पाया है, उनकी किश्त की राशि अंतरण अवरूद्ध रहती है। इसके मद्देनजर उप संचालक ने उक्त अपील किसानों से की है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 16:11:06
Privacy-Data & cookie usage: