हाट-बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से ग्रामीणों को लक्षण के आधार पर जांच उपरांत मिल रही है निःशुल्क दवाइयां…

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-16 | 13:16h
update
2022-11-16 | 13:16h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
हाट-बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से ग्रामीणों को लक्षण के आधार पर जांच उपरांत मिल रही है निःशुल्क दवाइयां…

raipur@khabarwala.news

बलरामपुर 16 नवम्बर 2022:शासन द्वारा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से यह सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है कि दूर-दराज के ग्रामीणजनों को बाजार में ही इलाज की सुविधा मिल सके और अपने इलाज के लिए उन्हें लम्बी दूरी तय कर अस्पताल न आना पड़े। हाट-बाजार क्लीनिक योजना स्वास्थ्य विभाग की टीम बाजारों में जाकर ग्रामीणों का लक्षण के आधार पर जांच कर निःशुल्क दवाईयां दे रही है। हाट-बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से 01 अप्रैल 2022 से अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम 1491 हाट-बाजारों में पहुंची तथा 79 हजार 893 लोगों का जांच/उपचार किया। साथ ही 79 हजार 629 लोगों को निःशुल्क दवाइयां दी गई, टीम ने प्रत्येक हाट-बाजारों में औसतन 53 लोगों का उपचार किया। ज्ञातव्य है कि सप्ताहिक हाट-बाजार में आसपास के गांवों से लोग रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने आते हैं।

Advertisement

स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता तथा दूरस्थ अंचलों तक इसका दायरा बढ़ाने के लिए हाट-बाजारों में 13 मोबाईल क्लीनिक एम्बुलेंस का भी सहारा लिया जा रहा है। मोबाईल एम्बुलेंस क्लीनिक के माध्यम से चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों का दल हाट-बाजारों में लोगों का इलाज कर निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करा रहा है। प्रशासन के निर्देशानुसार वर्तमान में 74 हाट-बाजारों में मोबाईल एम्बुलेंस की सेवाएं दी जा रही हैं तथा सभी हाट-बाजारों को चक्रीय क्रम में मोबाईल एम्बुलेंस की सेवा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। हाट-बाजारों में आने वाले ग्रामीणों को गैर संचारी रोगों की सेवाएं तत्काल मिल रही हैं तथा अन्य बीमारियों के इलाज के लिए उचित सलाह दी जा रही है और आवश्यकतानुसार मरीजों को रेफर भी किया जा रहा है। मोबाइल एम्बुलेंस चलता-फिरता अस्पताल बन गया है, जहां लोगों को डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं निःशुल्क मिल रही हैं।

जिले में अब तक 1967.20 क्विंटल धान की खरीदी

बलरामपुर 16 नवम्बर 2022/राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 नवम्बर से प्रारंभ हो गया है, खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 46 सहकारी समितियों के अंतर्गत 46 धान उर्पाजन बनाये गये हैं। चालू सीजन में धान बेचने के लिए 45714 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। जिले में 16 नवम्बर तक 7 समितियों में कुल 1967.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। सहकारी समिति जमड़ी में 50 क्विंटल, तातापानी में 17.60, बरदर में 390.80, बसंतपुर में 404, महावीरगंज में 15.20, रामनगर में 86.40 तथा धान खरीदी केन्द्र विरेन्द्रनगर में 1003.20 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया है कि किसानों से धान की खरीदी अवकाश के दिनों को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक खरीदी की जा रही, सुचारू रूप से धान खरीदी करने हेतु धान उर्पाजन केन्द्रों में साफ-सफाई, फेसिंग की व्यवस्था, विद्यतु, जनरेटर, कम्प्यूटर सेट, बारदाने, आर्दता मापी यंत्र, तौल बाट की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
18.06.2026 - 16:28:12
Privacy-Data & cookie usage: