टोकन तुंहर हाथ एप से किसानों का अधिक से अधिक कटवायें टोकन

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी – www.khabarwala.news

schedule
2022-11-14 | 10:41h
update
2022-11-14 | 10:41h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
टोकन तुंहर हाथ एप से किसानों का अधिक से अधिक कटवायें टोकन – कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी

raipur@khabarwala.news

नारायणपुर, 14 नवम्बर 2022 :खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश सहित जिले में आज से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज धान खरीदी की तैयारियांे की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में धान की कटाई प्रारंभ हो चुकी है, और मिंजाई पश्चात किसान धान विक्रय के लिए धान उपार्जन केन्द्रों तक आ रहे है। उन्होेने सभी धान खरीदी केन्द्रों में की गयी व्यवस्थाओं की बारी-बारी से जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बेहतर करने जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने सभी धान उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने, पेयजल, कम्प्यूटर, चबूतरे मास्चर मशीन, तराजू, बाट और किसानों के बैठने के लिए छाया आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने कहा। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने टोकन तुहंर हाथ एप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रचार करने और अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डउसेना, नोडल अधिकारी श्री प्रतीक अवस्थी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री घनश्याम जांगड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा श्री रमाचंल यादव के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

बैठक में जिला विपणन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने, पेयजल, कम्प्यूटर, चबूतरे मास्चर मशीन, तराजू, बाट और किसानों के बैठने के लिए छाया आदि की व्यवस्था कर ली गयी है। जिले के धान खरीदी केन्द्र धौड़ाई में 20 क्विंटल, नारायणपुर में 541 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 6 क्विंटल और बाकुलवाही में 79.20 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। इसके एवज में किसानों को 9 लाख 89 हजार 44 रूपये की राशि उनके खाते में अंतरित कर दी गयी है। इसके साथ ही इन धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की पर्याप्त मात्रा पहुंचा दी गयी है, जिसमें एड़का में 39 हजार 201, गढ़बेंगाल में 22 हजार, ओरछा में 6 हजार 700, कोहकामेटा में 4 हजार, बासिंग में 5 हजार 500, छोटेडोंगर में 14 हजार 790, झारा में 10 हजार 238, कन्हारगांव में 5 हजार 62, धौड़ाई में 6 हजार 262, नारायणपुर में 21 हजार 860, सोनपुर में 3 हजार 500, चांदागांव में 11 हजार 893, कुकड़ाझोर में 7 हजार, बाकुलवाही में 14 हजार 333 और बिंजली में 5 हजार 947 बारदाने दिये गयें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 10:39:27
Privacy-Data & cookie usage: