उत्तर भारत में ठंड ने दी दस्तक, इन राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान…

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-12 | 06:30h
update
2022-11-12 | 06:30h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
उत्तर भारत में ठंड ने दी दस्तक, इन राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम तेज़ी से करवट ले रहा है. उत्तर भारत में हल्की ठंड ने दस्तक दी है, तो वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है.

Advertisement

पहाड़ी राज्यों में भी हल्की वर्षा के साथ, कुछ हिस्सों में बर्फबारी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर श्रीलंका के आसपास के इलाकों में एक अच्छी प्रकार से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बढ़ रहा है. इसके कारण 12-13 नवंबर के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

 

मौसम विभाग के अनुसार, आज, 12 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है. वहीं, सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नंवबर से दिल्ली में अच्छा कोहरा पड़ने का अनुमान है. वहीं, यदि वायु प्रदूषण की बात करें तो AQI काफी खराब कैटेगरी में बना हुआ है. दिल्ली में 11 नवंबर की शाम को राजधानी के आनंदविहार स्टेशन पर AQI 350 रिकॉर्ड किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है.

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, आज और कल तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम को देखते हुए मछुआरों को सलाह दी गई है कि वो 12 नवंबर को दक्षिण आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु-पुदुचेरी-श्रीलंका तटों, मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र के साथ-साथ बंगाल के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में न जाएं.

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 17:54:24
Privacy-Data & cookie usage: