मतदाता जागरूकता के लिए जिले में निकाली गई रैली, कलेक्टर ध्रुव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना…

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-09 | 12:13h
update
2022-11-09 | 12:13h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मतदाता जागरूकता के लिए जिले में निकाली गई रैली, कलेक्टर ध्रुव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना…

raipur@khabarwala.news

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर 09 नवम्बर 2022: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 9 नवम्बर 2022 को किया गया है। जिसके सम्बन्ध में आज जिले में सभी विकासखण्डों विभिन्न स्थानों में मतदाता सूची में युवा मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने रैली का आयोजन किया गया। विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम बेलबहरा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जागरूकता रैली को कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

इस दौरान कलेक्टर श्री ध्रुव ने लोगों को मतदाता सूची में नाम जुडवाने और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में ऑनलाईन नाम जुड़वाने के साथ मतदान केन्द्रों पर जाकर भी नाम जुड़वाया जा सकता है। पहले 1 जनवरी को 18 साल पूर्ण करने वाले व्यक्ति अपना नाम जुड़वा सकते थे। साल में इसी तिथि को आधार माना जाता था। लेकिन अब 4 तिथियां निर्धारित की गई हैं। अब 1 जनवरी के साथ ही 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को 18 साल पूर्ण करने वाले व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नवीन मतदाता पंजीयन के साथ संशोधन, विलोपन व सुधार, मतदाता सूची में अपने नाम की प्रविष्टी देखने तथा अपने वोटर कार्ड को आधार से लिंक करवा सकते हैं इसके साथ ही दिव्यांग मतदाता विशेष सुविधा हेतु आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.05.2026 - 22:15:55
Privacy-Data & cookie usage: