www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
धमतरी, 09 नवम्बर 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आगामी 11 नवम्बर को मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि जिले के स्वसहायता समूहों को ऋण वितरण करने के उद्देश्य से उक्त कैम्प जनपद पंचायत कार्यालय मगरलोड में लगाया जाएगा जहां पर लगभग 25 समूहों को 70 लाख रूपए का ऋण वितरित किया जाएगा।