राशिफल 9 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-09 | 02:29h
update
2022-11-09 | 02:29h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 9 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-धनागमन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापार सही चलता रहेगा। निवेश करने से बचें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्‍धता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

Advertisement

 

कर्क-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है। शुक्र की अधिष्‍ठात्री देवी मां काली की अराधना करते रहें।

 

सिंह-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। व्‍यापारिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है लेकिन व्‍यापार अच्‍छा है। सफेद वस्‍तु का दान करें।

 

कन्‍या-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

 

तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्‍यापार ठीक-ठाक रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

 

धनु-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

 

मकर-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। मां काली की अराधना करते रहें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा चलता रहेगा।

 

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बाढ़ोत्‍तरी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान, व्‍यापार अच्‍छा है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

 

मीन-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। व्‍यापारिक लाभ मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम-संतान-व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 16:51:24
Privacy-Data & cookie usage: