आज हैं साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, सुबह 07:59 बजे से सूतक लग जाएगा…

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-08 | 03:57h
update
2022-11-08 | 03:57h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज हैं साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, सुबह 07:59 बजे से सूतक लग जाएगा…

raipur@khabarwala.news

कार्तिक अमावस्या को सूर्य ग्रहण के बाद कार्तिक पूर्णिमा आठ नवंबर को मेष राशि और भरनी नक्षत्र में खगास्त्र चंद्र ग्रहण लग रहा है। कोरैय निवासी ज्योतिषविद राधे सुधा शास्त्री के अनुसार तीन प्रहर अर्थात नौ घंटे पहले सुबह 07:59 बजे से सूतक लग जाएगा। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण दोनों को भी अशुभ माना जाता है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को दीप दीपावली के दिन लगने जा रहा है। साल 2022 में यह अजीब संयोग बन रहा है कि सिर्फ 15 दिन के अंतराल में ही दूसरा ग्रहण लग रहा है। आठ नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा।

Advertisement

Lunar Eclipse 2022 ग्रहण के दौरान यह ना करें

 

ग्रहण काल में शयन और शौचादि क्रिया भी निषिद्ध है। देव मूर्ति का स्पर्श भी नहीं करना चाहिए। धर्म शास्त्र तथा पुराणों का कथन है कि ग्रहण काल में जप तथा दान एवं हवन करने से बहुत फल होता है। धर्म सिंधु में आता है कि ग्रहण लगने पर ग्रहण के मध्य में हवन तथा जप और तप समाप्त होने वाला हो तब दान और समाप्त होने पर पुण्य स्नान करना चाहिए।

 

chandra grahan kab lagega 2022 sutak सूतक इनके लिए मान्य नहीं

ज्योतिषविद के अनुसार सूर्य ग्रहण के 12 घंटे और चंद्रग्रहण के नौ घंटे पहले से विधवा, यति, वैष्णव और विरक्तों को भोजन नहीं करना चाहिए। बाल, वृद्ध, रोगी और पुत्रवान गृहस्थ के लिए नियम अनिवार्य नहीं है।

 

chandra grahan kab lagega 2022 sutak चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर

 

मेष- घात, चोट-चपेट, वृश्चिक – हानि, मिथुन-लाभ, सिंह- यात्रा, प्रवास, कन्या- घात, चोट-चपेट, कर्क-मान-सम्मान में कमी, धनु-संतान को कष्ट, मकर-कलह, क्लेश, कुंभ- शुभ काम बनेंगे, मीन-धन नाश।, बृष-शत्रु पराजय, रोग नाश।

 

chandra grahan 2022 sutak ग्रहण काल में कुश व तुलसी का महत्व

 

ग्रहण काल में विधानत: जल, भोजन आदि में कुश या तुलसी डालना चाहिए। इससे ग्रहण काल में वह दूषित नहीं होता है।

 

chandra grahanचंद्र ग्रहण कैसे लगता हैपूर्णिमा की रात को जब सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी परिक्रमा करते हुए एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तो पृथ्वी के बीच में रहने से इस की परछाई चंद्रमा पर पड़ती है। इस कारण चंद्र ग्रहण लगता है। कभी-कभी चंद्रमा पर धरती की छाया आकर्षक लाल रंग की होती है और कई बार यह चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 08:06:23
Privacy-Data & cookie usage: