जनधन खाताधारकों को मिलता है 10,000 रुपये का फायदा…

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-07 | 07:10h
update
2022-11-07 | 07:10h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जनधन खाताधारकों को मिलता है 10,000 रुपये का फायदा…

raipur@khabarwala.news

अगर आपने प्रधानमंत्री जनधन योजना (Pradhanmantri Jan Dhan Yojna – PMJDY) के तहत जीरो बैलेंस पर सेविंग अकाउंट खोला है.

तो आपको इससे जुड़े कुछ फायदों के बारे जरूर पता होना चाहिए. जन धन योजना में खाते में कई सुविधाएं मिलती हैं. आपको इसमें दुर्घटना बीमा, ओवरड्रॉफ्ट फैसेलिटी, चेक बुक सहित कई तरह के दूसरे लाभ मिलते है.

Advertisement

 

ऐसे मिलेगा फायदा

सूत्रों के अनुसार जन धन योजना के तहत आपके अकाउंट में बैलेंस नहीं होने के बाद भी आपको 10 हज़ार रुपये तक की ऑवरड्रॉफ्ट की सुविधा मिलती है. ये सुविधा कम समय के लोन की तरह है. पहले ये रकम 5 हजार रुपये थी. लेकिन केंद्र सरकार ने अब इसको बढ़ाकर 10 हजार रुपया कर दिया है.

 

जनधन खाते की खासियत

केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी वित्तीय योजना है. प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) में आपको बैंकिंग/बचत तथा जमा खाते, लोन, बीमा, तक पहुंच सुनिश्चित किया जाता है. आप यह खाता किसी भी बैंक शाखा अथवा बैंक मित्र के आउटलेट से खोल सकते है. पीएमजेडीवाई खातों जीरो बैलेंस के साथ खोला जा रहा है.

क्या है नियमओवरड्राफ्ट सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपका जन धन अकाउंट 6 महीने पुराना होना जरूरी है. साथ ही इस अकाउंट में ओवरड्राफ्ट की सुविधा के लिए अधिकतम उम्र सीमा 65 साल होनी चाहिए. ऐसा नहीं होने पर केवल 2 हजार रुपये तक की ऑवरड्रॉफ्ट मिलेगी.

 

ताज़ा वीडियो

 

ऐसे खोलें अपना खाता

अगर आपको प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता बैंकों में खोलना है. आपको किसी भी बैंक में जाकर जनधन अकाउंट खोल सकते हैं. अगर आपके पास कोई और सेविंग अकाउंट है, तो आप उसे जनधन खाते में भी बदल सकते हैं. भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक, जिसकी उम्र 10 साल या उससे ज्यादा है, वह इस योजना के तहत जनधन खाता खुलवा सकता है.

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 08:14:34
Privacy-Data & cookie usage: