राशिफल 4 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-04 | 03:33h
update
2022-11-04 | 03:33h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 4 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्त हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

कर्क राशि- व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी, परन्तु सेहत का ध्यान रखें। संगीत में रुच‍ि रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर भी ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता का सहयोग मिलेगा।

Advertisement

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से भेंट होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। पिता का सानिध्य एवं सहयोग प्राप्त हो सकता है।

 

कन्या राशि- आत्म संयत रहें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नदी या जलाशय में स्नान से बचें। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से संबंधों में कटुता का भाव आ सकता है। संयमित रहें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। पुराने मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी होगी।

 

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लंबी यात्रा पर यथासंभव जाने से बचें। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

धनु राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। क्षणे रुष्‍टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में दिक्कत आ सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा। परिवार की स्त्री से धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। पिता का सानिध्‍य मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि- मन में शान्ति तो रहेगी, फिर भी आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। भाइयों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

 

मीन राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान भी रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के सहयोग से किसी रोजगार के साधन बन सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। बहन-भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग रहेगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.03.2026 - 09:38:56
Privacy-Data & cookie usage: