जबलपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, करीब 4.5 रिक्टर स्केल का भूकंप…

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-01 | 08:53h
update
2022-11-01 | 08:53h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जबलपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, करीब 4.5 रिक्टर स्केल का भूकंप…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में महसूस हुए भूकंप के झटके। सुबह 8.44 पर भूकंप आया। आपको बता दे की रिक्टर स्केल पर करीब 4.5 बताई जा रही भूकंप की तीव्रता।

जबलपुर से 35 किलोमीटर दूर भूकंप का सेंटर बताया जा रहा है। भूकंप से किसी तरह को कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

इसी तरह प्रदेश के डिंडोरी में 4.3 तीव्रता का मध्यम भूकंप दर्ज हुआ है, जिसका हाइपोसेंटर 10 किमी गहराई पर था। भूकंप से प्रभावित जिलों में – डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट, उमरिया शामिल बताए जाते हैं।

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त सेक्सटार्शन गैंग का सदस्य

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने देशभर में कुख्यात सेक्सटार्शन गैंग के सदस्य को राजस्थान से पकड़ लिया है। आरोपित ने इंदौर के निजी कालेज के स्टोर मैनेजर को ब्लैकमेल किया था। परेशान मैनेजर ने खुदकुशी भी कर ली थी। एडिशनल डीसीपी (अपराध) गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक, तीन महीने पूर्व राजेंद्र नगर नगर में एक कालेज में स्टोर मैनेजर ने सेक्सटार्शन गैंग के जाल में फंस कर जान दी थी। पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच की और भरतपुर जिले से रईस नामक बदमाश को पकड़ लिया। रईस ने एक युवती के नाम से रजिस्टर्ड सिम कार्ड से मैनेजर को काल लगाया था। युवती के नाम से ही बात की और उनका निर्वस्त्र अवस्था में वीडियो बना लिया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.04.2025 - 01:41:43
Privacy-Data & cookie usage: