सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने कृषि सहकारी समिति कुम्हारी में किया धान खरीदी का शुभारंभ…

www.khabarwala.news

schedule
2022-11-01 | 12:00h
update
2022-11-01 | 12:00h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने कृषि सहकारी समिति कुम्हारी में किया धान खरीदी का शुभारंभ…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 01 नवम्बर 2022 : सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा की कृषि सहकारी समिति कुम्हारी में आज सुबह धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश में आज से शुरू हो रहे धान खरीदी के महाअभियान के लिए किसानों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. टेकाम ने इसके साथ ही कुम्हारी में ही 75 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले नवीन हाई स्कूल भवन का भूमि पूजन भी किया।

Advertisement

सहकारिता मंत्री ने धान खरीदी केन्द्र में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने वाले किसानों के धान को तौला और  गुणवत्ता को भी परखा। धान खरीदी केन्द्र में क्षेत्र के किसान श्री गुड्डा शुक्ला सबसे पहले धान लेकर पहुंचे। मंत्री डॉ. टेकाम ने यहां धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों को केन्द्र में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाएं गए हैं। इस साल किसानों से प्रति क्विंटल सामान्य धान 2040 रूपए और ग्रेड-ए धान 2060 रूपए खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रूतबा भी बढ़ा है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में एक लाख 67 हजार से अधिक नए किसानों ने एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया है।  इस वर्ष कुल 25 लाख 72 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष कृषि सहकारी समिति कुम्हारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य श्री हरिशंकर निषाद, जनपद सदस्य श्री ईश्वर निषाद, सरपंच ग्राम कुम्हारी श्रीमती शिवकुमारी बालाराम पाठक, सरपंच बहेसर श्री गोविंद नेताम, श्री उधोराम वर्मा, श्री दुर्गेश वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 23:49:53
Privacy-Data & cookie usage: