राज्योत्सव में दिखेगी विकास की झलक…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-31 | 11:55h
update
2022-10-31 | 11:55h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राज्योत्सव में दिखेगी विकास की झलक…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

महासमुंद 31 अक्टूबर 2022 :छत्तीसगढ़ इस साल 1 नवंबर को अपना 22 वां राज्य स्थापना दिवस मनाएगा। इस अवसर पर ज़िला मुख्यालय महासमुंद के शासकीय महाप्रभु वल्भाचार्य महाविद्यालय (मिनी स्टेडियम) में 01 नवम्बर को राज्योत्सव का ज़िला स्तरीय एक दिवसीय आयोजन होगा। राज्योत्सव का आयोजन पूर्ण गरिमा के साथ किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विकास प्रदर्शनी का आयोजन होगा। स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा शानदार एवं रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर मुख्य अतिथि होंगे। ज़िला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारम्भ करेंगे।

कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज राज्योत्सवस्थल पहुँच कर तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित लगाई जा रही जीवंत विकास प्रदर्शनी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कहा कि स्टॉल राज्योत्सव के गरिमा के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेटिंग, यातायात व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई और सजावट आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री राकेश गोलछा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.04.2025 - 16:32:36
Privacy-Data & cookie usage: