www.khabarwala.news
रायपुर। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के 75 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर, हीरक जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार की सुबह कॉलेज परिसर के ई-क्लासरूप में कॉलेज के भूतपूर्व व वर्तमान छात्रों की एक बैठक आहूत की गई। माननीय राष्ट्रपति, माननीय राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय उच्च शिक्षा मंत्री जी को आमंत्रित किया गया है।
10 हजार छात्रों को आमंत्रित करने का लक्ष्य
इस आयोजन में देश विदेश में रह रहे कॉलेज के करीब 10 हजार छात्रों का आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। छात्रों के रजिस्ट्रेशन व हीरक जयंती के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए जल्द ही एक वेबसाइट लांच की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया जैसे वॉट़सएप, फेसबुक इंस्टाग्राम, ट़वीटर आदि के इस्तेमाल करने का सुझाव भूतपूर्व छात्रों की ओर से आया। इस अवसर पर एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा जिसमें शामिल होने वाले सभी पूर्व छात्रों की उपलिब्धयों को संग्रहित करने की तैयारी है।
डॉलर और दीनार में सहयोग मिलना शुरू
बैठक में शामिल होने पहुंचे कुछ विदेश में रह रहे छात्रों डॉलर और दीनार में सहयोग राशि प्रदान की। गौरतलब है कि सांइस कॉलेज से पढकर निकले छात्रों में बडी संख्या में छात्र विदेशों में उच्च पदों पर पदस्थ हैं। बैठक में शामिल होने पहुंचे मकरंद भूत ने 100 अमेरिकन डॉलर की सहयोग राशि प्रदान की तो वहीं संयुक्त अरब अमीरात से आए भूतपूर्व छात्र ने दीनार में सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व छात्र शकील साजिद ने 11 हजार रुपए सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की।