राष्ट्रीय एकता दिवस पर होगा एकता दौड़ का आयोजन…

raipur@khabarwala.news

अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2022 :जिला प्रशासन, नगर निगम तथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा।

यह आयोजन दोपहर 2 बजे से गांधी स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई के पश्चात गांधी स्टेडियम से एकता दौड़ प्रारम्भ होकर घड़ी चौक, संगम चौक, महामाया चौक होते हुए मल्टी परपज स्कूल मैदान में सम्पन्न होगा। इसके पश्चात राष्ट्रीय एकता की शपथ ली जाएगी।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने एकता दौड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के स्वयं सेवकों, उच्च शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग को सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *