जबर्दस्त है WhatsApp का नया फीचर, देखें…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-27 | 07:06h
update
2022-10-27 | 07:06h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जबर्दस्त है WhatsApp का नया फीचर, देखें…

raipur@khabarwala.news

वॉट्सऐप ग्रुप चैट्स के लिए तगड़ा फीचर आने वाला है। इस फीचर का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार था। इसके आने के बाद यूजर्स को वॉट्सऐप ग्रुप चैट में नाम की जगह मेंबर्स का प्रोफाइल फोटो दिखेगा।

WhatsApp, अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर रोलआउट कर रहा है। इसी कड़ी में अब वॉट्सऐप ग्रुप चैट्स के लिए एक धांसू फीचर आने वाला, जिसका यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप आजकल ग्रुप चैट्स में मेंबर्स के प्रोफाइल फोटो को दिखाने वाले फीचर पर काम कर रहा है। फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर्स को ग्रुप चैट बबल के साथ मेसेज करने वाले मेंबर का प्रोफाइल फोटो भी दिखेगा। WAbetaInfo ने इस अपकमिंग फीचर की जानकारी ट्वीट करके दी।

Advertisement

ट्वीट में इस नए फीचर के स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया गया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में इस फीचर के डेस्कटॉप वर्जन को दिखाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर सबसे पहले वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप के लिए रिलीज होगा। सफल बीटा टेस्टिंग के बाद इसे ऐंड्रॉयड और iOS के लिए भी रोलआउट किया जाएगा।

इन फीचर्स की भी जल्द होगी एंट्री:

WhatsApp is working on introducing profile photos within groups!

A future update of WhatsApp Desktop beta will introduce profile photos of group members next to chat bubbles.https://t.co/AtMq8g3vIq pic.twitter.com/M4M5oxqH5s

— WABetaInfo (@WABetaInfo) October 26, 2022

 

कैप्शन के साथ फॉरवर्ड होंगे फोटो और वीडियो

वॉट्सऐप में जल्द एक और नए फीचर की एंट्री होने वाली है। इस फीचर के आने के बाद यूजर फोटो और वीडियो को कैप्शन के साथ फॉरवर्ड कर पाएंगे। अभी की बात करें तो यूजर्स को फॉरवर्ड की जाने वाली मीडिया फाइल्स में कैप्शन ऐड करने का ऑप्शन नहीं मिलता। WABetaInfo ने बताया कि कंपनी इस फीचर को अभी कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए ऐंड्रॉयड 2.22.23.15 अपडेट के साथ रोलआउट कर रही है।

ब्लॉक होगा फोटो-वीडियो का स्क्रीनशॉट

यह अपकमिंग फीचर यूजर्स की सिक्योरिटी और प्रिवेसी के लिए बेहद जरूरी है। इसकी डिमांड काफी समय से हो रही थी। इसके रोलआउट होने के बाद व्यू वन्स (View Once) मार्क करके भेजे गए फोटो और वीडियो के स्क्रीनशॉट नहीं लिए जा सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर को कुछ ऐंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इसका स्टेबल वर्जन भी जल्द रिलीज होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 11:04:47
Privacy-Data & cookie usage: