भारत सरकार के केबिनेट सचिव ने की मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-27 | 16:46h
update
2022-10-27 | 16:46h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
भारत सरकार के केबिनेट सचिव ने की मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 27 अक्टूबर 2022 : भारत सरकार के केबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा ने आज नई दिल्ली में 5 से 7 जनवरी 2023 में होने वाले भारत के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन के संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डॉ. आलोक शुक्ला, योजना विभाग के सचिव श्री गौरव द्विवेदी, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. और महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 12:20:48
Privacy-Data & cookie usage: