गौठानों में मनाया गया गौठान दिवस…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-26 | 12:06h
update
2022-10-26 | 12:06h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
गौठानों में मनाया गया गौठान दिवस…

raipur@khabarwala.news

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 अक्टूबर 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया। जनपद पंचायत गौरेला के पतरकोनी गौठान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अध्यक्ष जनपद पंचायत सुश्री ममता पैकरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गौठान समिति के सदस्यों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौ माता की पूजा की। उन्हें चारा खिलाया और जिले तथा प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

Advertisement

श्रीमती अर्चना पोर्ते ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाया है। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों में आजीविका गतिविधियों के जरिए लोगों को खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। श्रीमती पोर्ते ने सभी को गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई दी। सुश्री ममता पैकरा ने भी गौठानो में आजीविका गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दी।

इस अवसर पर अनुविभागीय आधिकारी राजस्व श्री पुष्पेंद्र शर्मा, जनपद सीईओ डॉ संजय शर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सविता राठौर, सरपंच श्रीमती कौशल्या ओट्टी, विधायक प्रतिनिधि श्री अशोक, श्री गणेश मार्को, श्री लाल सिंह, श्री रोहित मार्को, श्री तरुण ताम्रकार, श्री मनीष दुबे, श्री उमेश अग्रवाल सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.09.2024 - 05:06:08
Privacy-Data & cookie usage: