सलमान खान को हुआ डेंगू, करण जौहर संभालेंगे ‘बिग बॉस’ की कमान…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-22 | 04:56h
update
2022-10-22 | 04:56h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सलमान खान को हुआ डेंगू, करण जौहर संभालेंगे ‘बिग बॉस’ की कमान…

raipur@khabarwala.news

सलमान खान इन दिनों कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इसके साथ साथ एक्टर अपनी फिल्मों की शूटिंग पर भी बाकायदा फोकस कर रहे हैं. इस बीच एक्टर को लेकर परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, ये खबर उनकी सेहत से जुड़ी है. बताया जा रहा है कि उन्हें डेंगू हो गया है. बता दें कि बीते दिन खबर थी कि इस बार बिग बॉस के वीकेंड पर भी भाईजान नजर नहीं आएंगे. उनकी जगह करण जौहर शो को होस्ट करेंगे. चलिए जानते हैं अब इस खबर में कितनी सच्चाई है?

Advertisement

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 16 इस समय अपने तीसरे सप्ताह में है. हाल ही में वीकेंड का वार में घर के कप्तान गौतम विग द्वारा नॉमिनेट होने के बाद एक्ट्रेस और कंटेस्टेंट श्रीजिता डे को घर से बाहर कर दिया गया था. जबकि इस हफ्ते घर के नए कप्तान के रूप में शिव ठाकरे को चुना गया था. लेकिन अब शिव को बिग बॉस ने फायर पर दिया है. अर्चना और प्रियंका ने शिव के खिलाफ की हुई बगावत के बाद बिग बॉस ने सजा के तौर पर अर्चना को कप्तान बनाया.

करण जौहर होस्ट करेंगे बिग बॉस

 

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस की पहचान सलमान खान से है. अगर सलमान खान इसके होस्ट ना हों, तो शायद ही इसे कोई इतनी शिद्दत से देखना पसंद करेगा. मगर अपकमिंग वीकेंड का वार आपको सलमान खान के बिना ही गुजरना होगा. क्योंकि सलमान खान को डेंगू हो गया है. इसलिए ‘वीकेंड का वार’ करण जौहर होस्ट करने जा रहे हैं. शो का प्रोमो भी आ गया है जिसमें करण जौहर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिख रहे हैं.

 

बिग बॉस से पहले करण जौहर बिग बॉस ओटीटी भी होस्ट कर चुके हैं. करण जौहर ने अपने अंदाज से बिग बॉस ओटीटी को हिट बना दिया है. पर टीवी के दर्शकों को शो में सलमान खान को देखने की आदत है. ऐसे में करण जौहर को वीकेंड का वार की कमान मिलना बड़ी जिम्मेदारी है. लेटेस्ट प्रोमो में करण जौहर गोरी नागौरी को डांटते हुए देखे जा रहे हैं. प्रोमो देख कर लग रहा है कि वो फैंस को सलमान खान की कमी नहीं खलने देंगे.

 

सलमान खान को डेंगू हुआ है. ये जानने के बाद उनके फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं. बाकी हम सब यही दुआ करेंगे कि वो जल्द से जल्द से ठीक होकर वीकेंड का वार होस्ट करें.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.02.2026 - 19:16:52
Privacy-Data & cookie usage: