शहीदों के परिजनों तक पहुंचा मुख्यमंत्री का दिवाली का शुभकामना पत्र और उपहार…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-22 | 18:27h
update
2022-10-22 | 18:27h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
शहीदों के परिजनों तक पहुंचा मुख्यमंत्री का दिवाली का शुभकामना पत्र और उपहार…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 22 अक्टूबर 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शहीदों के परिजनों को प्रेषित शुभकामना संदेश और उपहार संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों के माध्यम से उन तक पहुंचने लगा है। आज  22 अक्टूबर धरतेरस के मौके पर मुख्यमंत्री का शुभकामना पत्र और दीपावली का उपहार भेंट करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा शहीद आरक्षक श्री महिपाल सिंह एवं शहीद सहायक उप निरीक्षक श्री शोभाराम साहू के घर पहुंचे। उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और मुख्यमंत्री की ओर से दीपावली का शुभकामना पत्र और उपहार सौंपते हुए सभी को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू तथा पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने भी शहीदों के परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देते हुये सभी शहीद के परिजनों को व्यक्तिगत संदेश पत्र प्रेषित किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शहीदों के बलिदान को सदा याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री की ओर से शहीदों के परिजनों के लिए प्रेषित दिवाली का शुभकामना पत्र और उपहार संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी शहीदों के परिजनों के घर पहुुंचकर दिया जा रहा है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 23:15:37
Privacy-Data & cookie usage: