राशिफल 20 अक्टूबर: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-20 | 02:40h
update
2022-10-20 | 02:40h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 20 अक्टूबर: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। उदर रोग से समस्‍या बढ़ सकती है। महिलाओं को यदि प्रसूति सम्‍बन्‍धी कोई समस्‍या होती है तो तुरंत चिकित्‍सकीय परामर्श लें। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से आप सही चलते रहेंगे। सूर्यदेव को जल दें। काल भैरव का दर्शन करें।

वृषभ-शत्रु स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन-मानसिक दबाव बना रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान की स्थिति खराब दिख रही है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

Advertisement

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। धन बढ़ेगा। प्रेम-संतान मध्‍यम रहेगा। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। घर में कलहकारी सृष्ट‍ि का सृजन हो रहा है। मध्‍यम समय कहा जाएगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

सिंह-दोपहर के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। नाक, कान, गला की परेशानी बड़ी हो सकती है। ध्‍यान रखें। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। सफेद वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। मुंह में कोई भी समस्‍या या इंफेक्‍शन हो तुरंत चिकित्‍सकीय सलाह लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करें। काल भैरव का दर्शन करें।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। सिर में या आंख में कोई परेशानी होती है तो इसका ध्‍यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा चलता रहेगा। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।

वृश्‍चिक-मानसिक दबाव बना रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान, व्‍यापार मध्‍यम है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

धनु-आय के नए-नए मार्ग प्रशस्‍त हो रहे हैं। मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम, संतान मध्‍यम रहेगा। व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-सीने में विकार की आशंका है। ध्‍यान दें। पिता की सम्‍पत्ति का विस्‍तार होगा। कोर्ट-कचहरी में स्थिति अच्‍छी होगी। मध्‍यम से बेहतर फल हर मामले में दिखाई दे रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है।

कुंभ-पहले से बेहतर स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम-संतान मध्‍यम है लेकिन व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से कुछ भाग्‍य प्रबल योग बना रहा है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मीन-यूरिन से सम्‍बन्‍धित कोई भी परेशानी हो तो बहुत ध्‍यान देने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर है। व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। मां काली की अराधना करें। उन्‍हें सफेद वस्‍तु अर्पित करें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 01:31:36
Privacy-Data & cookie usage: