छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई शुरू कराने वाली शिक्षिका की मुख्यमंत्री ने की तारीफ…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-19 | 12:05h
update
2022-10-19 | 12:05h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई शुरू कराने वाली शिक्षिका की मुख्यमंत्री ने की तारीफ…

raipur@khabarwala.news

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई शुरू कराने वाली शिक्षिका की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तारीफ की. दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोनारगढ़ में भेंट-मुलाकात के पश्चात आमजन के बीच जाकर उनकी बात सुनी और उनसे आवेदन भी लिए। किसान ने सीएम को बताया दीवाली का त्यौहार करीब है, लोग त्यौहार की तैयारी में जुटे हुए हैं। दीवाली त्यौहार अच्छे से मनाने के लिए पैसे की भी जरूरत पड़ती है। अगर पैसे की जरूरत शासन की योजनाओं से पूरी हो जाए तो खुशियां छा जाती हैं, इन्हीं खुशियों से भरा चेहरा किसान संग्राम यादव का है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम जेवरा के निवासी संग्राम यादव ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले तीसरी किस्त से खुश होकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि तीसरी किस्त की राशि बैंक खाते में आ जाने से दीवाली त्योहार की तैयारी पूरी हो गई है। बच्चों के लिए कपड़े, पटाखे और मिठाइयां आदि लेने में सहूलियत हो रही है। किसान ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में 5 एकड़ जमीन में खेती करते हैं। उनको राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत 10000 की राशि पिछले दिनों प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर खेती किसानी में बहुत मुनाफा हो रहा है। शासन की मदद से उन्होंने अपने खेतों में सुगंधित धान और जैविक खेती का भी लाभ ले रहे हैं। उनके खेत में स्प्रिंकलर की सुविधा शासकीय योजनाओं के तहत प्रदान किया गया है। किसान यादव ने आगे बताया कि वह एक एकड़ में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत वृक्षारोपण करने का भी योजना बना चुके हैं।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा उनका ₹50000 का कर्जा माफ भी किया गया है। प्रतिवर्ष 150 क्विंटल से अधिक धान उत्पादन करने वाले किसान संग्राम सिंह मुख्यमंत्री की योजनाओं के लिए आभार जताया।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 10:20:58
Privacy-Data & cookie usage: