पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चाकू लेकर घुम रहे आरोपी के विरुद्ध की गई आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-19 | 11:51h
update
2022-10-19 | 11:51h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चाकू लेकर घुम रहे आरोपी के विरुद्ध की गई आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही…

raipur@khabarwala.news

झानू नागेश/धमतरी

*ऑनलाईन चाकू,धारदार हथियार,आर्डर करने वालों को चेतावनी भी दिया गया है, मंगवाने वालों पर भी की जायेगी कार्यवाही*

Advertisement

*कोतवाली एवं सायबर पुलिस द्वारा की गई आर्म्स एक्ट के तहत संयुक्त कार्यवाही*

धमतरी पुलिस-19.10.22 : पुलिस अधीक्षक धमतरी *श्री प्रशांत ठाकुर* के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानें क्षेत्रों में चाकू बाजों एवं बटंची चाकू एवं धारदार हथियार रखने वालों पर नजर रखी जा रही है।

इसी तारतम्य में एक आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही कि गई है।

01नरेन्द्र बावने पिता स्व.शिवाजी बावने उम्र 29 वर्ष साकीन विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी

इसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत कार्यवाही की गई।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर टीम प्रभारी को ऑनलाईन बटंची चाकू ,धारदार हथियार मंगवाने वालों पर लगातार नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

शहर में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जा रहे हैं।

 

धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे बदमाशों तथा चाकू बाजी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध नजर रख आगे भी कार्यवाही किया जायेगा।यदि कोई ऑनलाईन बटंची मंगा चुके हैं वो स्वतः थाने में लाकर जमा करा सकते हैं।

 

त्योहार पर मद्देनजर रखते हुए असामाजिक तत्वों बदमाशों,बटंची चाकू बाजों के उपर नजर रखी जा सके।

इसके लिए सीसीटीवी के माध्यम से एवं सायबर टीम एवं थानें के पुलिस बल सिविल कपड़ों में भी पुलिस बल तैनात किया गया था।

ताकि किसी प्रकार का चाकू बाजी एवं उपद्रव होने से रोका जा सके तथा उपद्रवियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

 

उक्त कार्यवाही में सायबर प्रभारी श्री नरेश बंजारे, कोतवाली से उनि.चंद्रकांत साहू,सउनि. जी.आर साहू, एवं सउनि.अनिल यदु, प्रआर.देवेंद्र राजपूत,आर.आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, कृष्णा पाटिल, विकास द्विवेदी,वीरेंद्र सोनकर, झमेल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 14:05:08
Privacy-Data & cookie usage: