लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-18 | 14:36h
update
2022-10-18 | 14:36h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

raipur@khabarwala.news

रायपुर / 18 अक्टूबर 2022 :भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम मुक्ता पहुँचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ऋण माफी, राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, ग्राम सुराजी योजना, गोधन न्याय योजना, पीडीएस के माध्यम से राशन वितरण पर चर्चा करते हुए योजनाओं से आय में हुए वृद्धि और जीवनस्तर में बदलाव के संबंध में जानकारी भी लीं।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि उनकी सरकार का जो उद्देश्य हैं वह लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि है। हमने जो वादा किया था उसे पूरा भी किया है। किसानों का कर्ज माफ और बिजली का बिल हाफ भी किया। समर्थन मूल्य में धान की खरीदी भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की योजनाओं से गरीबों, मजदूरों, किसानों ,पिछड़े हुए लोगों को लाभ भी हुआ।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार में किसानों की संख्या बढ़ने के साथ रकबा और धान का उत्पादन भी बढ़ा। लगभग 26 लाख किसानों की संख्या हो गई। एक करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य हो गया है। रकबा 30 लाख हेक्टेयर हो गया है। अब खेती बढ़ने के साथ बिक्री बढ़ी है। इससे आमदनी के साथ समृद्धि बढ़ी है।

 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज भूमिहीन मजदूरों को सालाना 7 हजार दिया जा रहा है। 65 प्रकार के लघुवनोपज की खरीदी की जा रही है। सभी का वैल्यू एडिशन कर रोजगार के साथ आमदनी में वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ,पुलिस, नर्स, सहित अन्य पदों पर भर्ती की गई है। 12 हजार शिक्षकों की भी भर्ती की जाने वाली है। सभी ब्लॉक के चिन्हित गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क लगाकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा और मार्केटिंग के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा किए जा रहे हैं। राजीव मितान क्लब के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय खेलकूद, शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा,रोजगार के साथ स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे किसानों के साथ मजदूरों, गरीबों, महिलाओं के जीवन मे बदलाव नजर आने लगा है।

जिले के प्रभारी मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि भेंट मुलाकात के माध्यम से मुख्यमंत्री जी गाँव-गाँव जाकर प्रत्यक्ष रूप से सभी से मिल रहे हैं और लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। आजादी के बाद देश में इस तरह का पहला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का मॉडल विकास का मॉडल है और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने के साथ बिजली बिल हाफ किया गया। किसानों के धान समर्थन मूल्य में धान भी खरीदे जा रहे हैं। सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री की पहल पर सक्ती को नया जिला भी बनाया गया है।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री रामकुमार यादव ने भी लोगों को सम्बोधित किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 05:48:57
Privacy-Data & cookie usage: