मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम मुक्ता के शिव मंदिर में किए दर्शन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-18 | 11:15h
update
2022-10-18 | 11:15h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम मुक्ता के शिव मंदिर में किए दर्शन…

raipur@khabarwala.news

रायपुर 18 अक्टूबर 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर में भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में आज ग्राम मुक्ता में शिव मंदिर दर्शन के लिए पहुँचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रभु शिव से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंदिर परिसर में बादाम के पौधे का रोपण किया। ग्राम मुक्ता निवासी एक पिता ने अपने पुत्र की स्मृति में मार्च 2019 में शिव मंदिर का निर्माण कराया है।  भगवान शिव की पूजा अर्चना और पौधरोपण में राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, चंद्रपुर विधायक श्री राम कुमार यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुवे। मंदिर के पुजारी श्री उज्जवल प्रसाद शर्मा है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने बताया कि जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पंचायत मुक्ता में श्री राजकुमार कर्ष के पुत्र टिलेश कुमार कर्ष की एक गड्ढे में गिर जाने से मात्र पांच वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना के कारण शासन द्वारा परिवारजन को अनुदान के रूप में 4 लाख रूपए की धनराशि दिया गया। जिसका उपयोग श्री राजकुमार कर्ष (पिता) द्वारा अपने पुत्र की स्मृति के रूप में मुक्ता ग्राम के केनाभाठा में शिव मंदिर का निर्माण सहित शिवलिंग की स्थापना 4 मार्च 2019 को की गई। मंदिर की देखरेख उनके घर के सदस्यों द्वारा किया जाता है और विगत् 4 वर्षो से इस मंदिर में ग्रामवासियों द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि में इस स्थल पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 14:36:37
Privacy-Data & cookie usage: