26 महिला स्व सहायता समूहों को 13 लाख रूपये ऋण राशि की स्वीकृत…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-17 | 14:33h
update
2022-10-17 | 14:33h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
26 महिला स्व सहायता समूहों को 13 लाख रूपये ऋण राशि की स्वीकृत…

raipur@khabarwala.news

बलौदाबाजार,17 अक्टूबर 2022 :कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर गौठान संचालन करने वाली महिला स्व सहायता समूहों को छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से 26 स्व सहायता समूहों को 13 लाख की राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। गौरतलब है कि महिला स्व सहायता समूहों को आसान शर्ताे पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए महिला समूहों को प्रथम बार में 1 लाख रूपये अधिकतम तथा उक्त राशि ब्याज सहित समय पर चुकता होने पर 2 लाख रूपये अधिकतम ऋण राशि आसान किश्तों पर 03 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज पर दिया जाता है।उक्त महिला समूहों को ऋण राशि स्वीकृत किया गया है जिससे लाभांवित समूहों में जय मां शीतला स्व सहायता समूह, पुरेना खपरी, जागृति स्व सहायता समूह ग्राम पुरेना खपरी, भारत माता वाहिनी स्व सहायता समूह गैतरा, शारदा स्व सहायता समूह अर्जुनी, दुर्गा शक्ति स्व सहायता समूह अर्जुनी,कमला देवी स्व सहायता समूह बुड़गहन, ऊं शांति स्व सहायता समूह अर्जुनी,दीप गंगा स्व सहायता समूह कंजी, दीप ज्योति स्व सहायता समूह सकरी, जय अम्बे मां स्व सहायता समूह अहिल्दा, दिवा ज्योति कलश स्व सहायता समूह अहिल्दा, भारत माता वैहनि महिला बाल विकास बिटकुली, आदिवासी स्व सहायता समूह, लाटा, गौमाता स्व सहायता समूह सरखोर, पूजा स्व सहायता समूह डोंगरा, अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह सिरियाडीह, जय अम्बें मां महिला स्व सहायता समूह सेमरिया, कर्मा माता स्व सहायता समूह सरखोर, गौरी स्व सहायता समूह डोंगरा, मां शारदा महिला स्व सहायता समूह अकलतरा, लक्ष्मी स्व सहायता समूह सुरखी, लक्ष्मी स्व सहायता समूह कोसमंदा,संगी सहेली महिला स्व सहायता समूह सिनोधा,जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह देवरीकला, जय दुर्गा स्व सहायता समूह छरछेद,कल्याणी स्व सहायता समूह छरछेद शामिल है। महिला स्व सहायता समूहों को ऋण राशि स्वीकृत होने पर महिलाओं ने जिला प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर की है।

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.09.2024 - 03:34:13
Privacy-Data & cookie usage: