Weather report: लौटते हुए मॉनसून से इन राज्यों में पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-14 | 10:06h
update
2022-10-14 | 10:06h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Weather report: लौटते हुए मॉनसून से इन राज्यों में पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मॉनसून के लौटने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश समेत जहां कई राज्यों में लोगों को बाढ़ जैसे हालातों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं आने वाले दिन भी भारी गुजरेंगे।

Advertisement

दरअसल, मौसम की परिस्थिति ऐसी बन रही है, जो कि मॉनसून के लौटने के लिए अनुकूल बताई जा रही हैं। यही नहीं, मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में मध्यम और तेज बारिश की संभावना जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर अंडमान सागर के ऊपर निचले क्षोभमंडल के स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना है। यह अगले दो से तीन दिनों के दौरान पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में उत्तर पूर्व, पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश के आसार हैं। मौसम की वर्तमान स्थिति दर्शाती है कि मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनकूल हो रही हैं।

आज इन राज्यों में बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक आज के लिए भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है। इसके लिए कुछ जगह येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले पांच दिनों की बात करें तो दक्षिण प्रायद्वीपीय में बारिश की संभावना जताई गई है। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, अंडमान और निकोबार में कई-कई स्थानों पर 17 अक्टूबर तक बारिश होने के आसार हैं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्से से मध्यम और तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा लक्षद्वीप, मेघायल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा में भी बारिश की संभावना है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 16:50:45
Privacy-Data & cookie usage: