शादी के 4 महीने बाद जुड़वां बच्चों की मां बनी नयनतारा पर उठे कई सवाल, अब सरकार करेगी मामले की जांच…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-11 | 07:24h
update
2022-10-11 | 07:24h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
शादी के 4 महीने बाद जुड़वां बच्चों की मां बनी नयनतारा पर उठे कई सवाल, अब सरकार करेगी मामले की जांच…

raipur@khabarwala.news

मुंबई: साउथ सुपरस्टार नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन के घर हाल ही में नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी। शादी के 4 महीने बाद कपल ने दो प्यारे से बेटों का स्वागत किया। रविवार 9 अक्टूबर को कपल ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। दोनों के फैंस इस सरप्राइज के बाद खुश हो गए थे और उन्हें बधाइयां दे रहे थे। हालांकि सोशल मीडिया पर इस स्टार कपल के शादी के चार महीनों के बाद ही बच्चे होने पर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement

नयनतारा की ट्विन बच्चों को लेकर अब सरकार में शक पैदा हो गया है। नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या उन्होंने सरोगेसी के प्रोसेस के सही नियमों का पालन किया था। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। सुब्रमण्यम ने कहा- ‘इस मामले में जांच की जाएगी और सरकार कपल से जवाब भी मांगेगी।

सरोगेसी अपने आप में ही बड़ा बहस का मुद्दा है लेकिन कानून लोगों को सरोगेसी का सहारा लेने की तभी इजाजत देता है जब वो 21 वर्ष से अधिक और 36 वर्ष से कम आयु के हों। इसमें भी परिवार की मंजूरी ली जाती है।’ इस मामले में कानूनी एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ विशेष मामलों के अलावा जनवरी 2022 से देश में सरोगेसी गैरकानूनी करार दिया गया है।

अभी देखना होगा कि क्या भारत में किसी भी कपल के लिए सरोगेसी का रास्ता शादी के पांच सालों बाद ही अपनाने का नियम है या नहीं। अभी तमिलनाडु सरकार का कहना है कि वह इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या नयनतारा या विग्नेश ने सरोगेसी के जरिए बच्चे पैदा करने के रूल्स का पालन किया है या फिर उनका उल्लंघन किया गया।

Nayan & Me have become Amma & Appa❤️
We are blessed with
twin baby Boys❤️❤️
All Our prayers,our ancestors’ blessings combined wit all the good manifestations made, have come 2gethr in the form Of 2 blessed babies for us❤️
Need all ur blessings for our
Uyir❤️& Ulagam❤️ pic.twitter.com/G3NWvVTwo9

— Vignesh Shivan (@VigneshShivN) October 9, 2022

9 अक्टूबर को विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम पर नयनतारा और अपने पेरेंट्स बनने का ऐलान किया था। उन्होंने अपने लाडलों की तस्वीरें शेयर की थीं। दोनों बेटों के नन्हें पैरों को चूमते हुए नयनतारा और विग्नेश शिवन बेहद खुश नजर आ रहे थे। तस्वीरें शेयर कर विग्नेश ने लिखा-नयन और मैं आज अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें ट्विन बेटे हुए हैं। हमारी सारी दुआओं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलकर हमें हमारे दोनों बच्चों के रूप में मिल है। आप सभी की दुआएं हमें चाहिए। उईर और उलगम।

गौरतबल है कि नयनतारा 9 जून 2022 को विग्नेश शिवन ने चेन्नई में शादी की थी।दोनों की धूमधाम से हुई शादी की ढेरों फोटोज वायरल भी हुई थीं. इस शादी में सुपरस्टार शाहरुख खान, विजय सेतुपती, ए आर रहमान और डायरेक्टर एटली संग कई बड़े सितारे भी पहुंचे थे।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 19:29:23
Privacy-Data & cookie usage: