केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग में 44% से ज्यादा बढ़ेगी सैलरी!

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-10 | 13:35h
update
2022-10-10 | 13:35h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग में 44% से ज्यादा बढ़ेगी सैलरी!

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें देशभर में लागू हैं और कर्मचारियों को इसका लाभ भी मिल रहा है. हालांकि कर्मचारियों की शिकायत है कि उनके लिए जितनी सिफारिशें की गई थी, उन्हें उससे कम सैलरी मिल रही है.

कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि वे इस संबंध में एक ज्ञापन तैयार कर रही हैं, जिसे जल्द ही सरकार को सौंपा जाएगा. इस ज्ञापन में सिफारिशों के अनुरूप सैलरी बढ़ाने या 8वां वेतन आयोग लाने की मांग की जाएगी. दूसरी तरफ सरकार ने सदन में 8वें वेतन योग को लागू करने के विषय पर किसी भी विचार से साफ मना किया है, लेकिन कर्मचारियों को उम्मीद है कि

Advertisement

26 हजार रुपये तक हो सकता है न्यूनतम वेतन

सहयोगी वेबसाइट ज़ी बिजनेस के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारी संगठनों का कहना है कि फिलहाल न्यूनतम वेतन की सीमा 18 हजार रुपये रखी गई है. इसमें वेतन वृद्धि में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को काफी प्रमुखता दी गई है. फिलहाल यह फैक्टर 2.57 गुना है, हालांकि 7वें वेतन आयोग में इसे 3.68 गुना तक रखने की सिफारिश की गई है. अगर ऐसा हो जाता है तो कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये से बढ़कर 26 हजार रुपये तक हो जाएगा.

4th Pay Commission कितनी बढ़ी सैलरी

18 हजार रुपये से बढ़कर 26 हजार रुपये तक हो जाएगा.

 

4th Pay Commission कितनी बढ़ी सैलरी

 

वेतन वृद्धि: 27.6%

न्यूनतम वेतनमान: 750 रुपये

 

5th Pay Commission कितनी बढ़ी सैलरी

 

वेतन वृद्धि: 31%

न्यूनतम वेतनमान: 2,550 रुपये

 

6th Pay Commission कितनी बढ़ी सैलरी (Fitment Factor)

 

फिटमेंट फैक्टर: 1.86 गुना

वेतन वृद्धि: 54%

न्यूनतम वेतनमान: 7,000 रुपये

 

7th Pay Commission कितनी बढ़ेगी सैलरी? (Fitment Factor)

 

फिटमेंट फैक्टर: 2.57 गुना

वेतन वृद्धि: 14.29%

न्यूनतम वेतनमान: 18,000 रुपये

 

8th Pay Commission कितनी बढ़ेगी सैलरी? (Fitment Factor)

 

फिटमेंट फैक्टर: 3.68 गुना संभव

वेतन वृद्धि: 44.44%

न्यूनतम वेतनमान: 26000 रुपये संभव

 

कोई नया सिस्टम भी लॉन्च कर सकती है सरकार

 

सूत्रों के मुताबिक अब 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के बाद नया वेतन आयोग नहीं आएगा. इसके बजाय सरकार ऐसा सिस्टम लागू करने जा रही है, जिससे सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि अपने आप हो जाया करेगी. यह एक ‘ऑटोमैटिक पे रिविजन सिस्टम’ हो सकता है, जिसमें 50 फीसदी से ज्यादा DA होने पर सैलरी में ऑटोमैटिक रिविजन हो जाया करेगा. अगर ऐसा होता है तो केंद्र सरकार के 68 लाख कर्मचारियों और 52 लाख पेंशनधारकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. सरकार ने हालांकि अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. जब सरकार इस पर कोई फैसला ले लेगी तो अधिसूचना जारी कर इसे ऑफिशियल किया जाएगा.

 

लोअर इनकम ग्रुप की ज्यादा बढ़ सकती है सैलरी

 

मामले से जुड़े वित्त मंत्रालय के एक अफसर के अनुसार, महंगाई को देखते हुए लोअर लेवल से मिडिल लेवल के कर्मचारियों की सैलरी बढ़नी चाहिए. ऐसे में अगर सरकार वर्ष 2023 में कोई नया सैलरी फॉर्मूला लेकर आती है तो हो सकता है कि मिडिल लेवल के कर्मचारियों को ज्यादा फायदा न मिले लेकिन लोअर इनकम ग्रुप के कर्मचारियों को बढ़िया फायदा हो सकता है. उनकी बेसिक सेलरी 3 हजार रुपये बढ़कर 21 हजार रुपये तक हो सकती है.

सरकार को ज्ञापन सौंपेगी यूनियन

 

केंद्रीय कर्मचारी यूनियन के एक पदाधिकारी के मुताबिक वेतन बढ़ाने की मांगों को लेकर यूनियन एक नोट तैयार करके जल्द ही सरकार को सौंपने जा रही है. अगर सरकार उनकी मांगों को मानने से इनकार कर देती है तो यूनियन को मजबूरन आंदोलन पर जाना होगा. इस आंदोलन में कर्मचारियों के साथ ही पेंशन पाने पूर्व कर्मी भी भाग लेंगे

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 00:38:15
Privacy-Data & cookie usage: