मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमचो बस्तर क्लब का किया अवलोकन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-07 | 15:01h
update
2022-10-07 | 15:01h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमचो बस्तर क्लब का किया अवलोकन…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 07 अक्टूबर 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान वर्ष 1921 में स्थापित आमचो बस्तर क्लब का अवलोकन कर क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने बिलियर्ड्स में भी हाथ आजमाया। वहीं विजिटर्स बुक में मुख्यमंत्री ने संदेश देते हुए लिखा कि “क्लब की स्थापना 101 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं”। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस दौरान मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन किया।जिसमें उन्होंने बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों के साथ सैगोड़ा, उड़द दाल बड़ा एवं बंगाला चटनी का स्वाद लिया।

Advertisement

इस अवसर पर अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड श्री चंदन कश्यप, उपाध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्री विक्रम मंडावी, अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड श्री एम.आर.निषाद, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण श्री मिथिलेश स्वर्णकार, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम, विधायक कोंडागांव श्री मोहन मरकाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति नगर पालिक निगम श्रीमती कविता साहू सहित कमिश्नर बस्तर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरिक्षक श्री सुंदरराज पी, बस्तर कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा सहित अन्य अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं पंचायत पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 12:44:08
Privacy-Data & cookie usage: