www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
रायपुर, 6 अक्टूबर 2022 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानन्द जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया और मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे ।