नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने नगर पंचायत समोदा में नये विद्युत वितरण केन्द्र का शुभारंभ किया…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-05 | 11:02h
update
2022-10-05 | 11:02h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने नगर पंचायत समोदा में नये विद्युत वितरण केन्द्र का शुभारंभ किया…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 5 अक्टूबर 2022 :नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने गत दिवस रायपुर जिले के आरंग विकास खंड के अंतर्गत समोदा नगर पंचायत में विद्युत वितरण केन्द्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समोदा की दूरी आरंग से लगभग 20 कि.मी. है। समोदा तथा आस-पास के ग्रामों के उपभोक्ताओं को विद्युत समस्या निराकरण हेतु आरंग तथा मानसोज जाना पड़ता था, जो कि उनके लिए असुविधाजनक होता था।

अब समोदा में नया वितरण केन्द्र के सृजन होने से आस-पास के 28 ग्रामों के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। समोदा वितरण केन्द्र में आरंग शहर, आरंग ग्रामीण तथा भानसोज वितरण केन्द्र के कुल 28 ग्राम समोदा, पपरी, फागदेही, कुसमुंद, रसीटा, सेमरिया, अमसेना, गैसमुंडी भंडारपुरी घीमभट्टी, डूमहा, कोंडापार, कुलीपोटा, परसवानी, सकरी, अमोदी, चोरभट्टी, कोराती पिरदा, टिकली, धौराभाठा, हरदीडीह, करमंदी, केसला, कुरूद, कुटेला, परसदा एवं मोहमेलाको सम्मिलित किया गया है। समोदा वितरण केन्द्र के सृजन से आरंग शहर में कुल 05, आरंग ग्रामीण में 15 तथा भानसोज वितरण केन्द्र में 26 ग्राम शेष रह जायेंगे। समोदा वितरण केन्द्र के अंतर्गत कुल 4 लाईन मैन हेडक्वार्टर, समोदा, अमसेना, सकरी एवं कुटेला में कार्यशील रहेंगे। इसके अलावा नये वितरण केन्द्र के कार्यशील होने पर एक अतिरिक्त वाहन मय 03 तकनीकि लाईन स्टॉफ उपरोक्त क्षेत्र के विद्युत व्यवधानों को त्वरित गति से दूर करने एवं क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त आरंग शहर आरंग ग्रामीण तथा भानसोज वितरण केन्द्र के ग्रामों एवं क्षेत्रफल तथा उपभोक्ताओं की संख्या में कमी होने से वहां के उपभोक्ताओं की भी विद्युत सेवाओं में बढ़ोतरी हो जायेगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत समोदा में नये वितरण केन्द्र खुल जाने से नगर पंचायत समोदा वितरण केन्द्र के 28 ग्रामों के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ आरंग शहर, आरंग ग्रामीण एवं भानसोज वितरण केन्द्र के विद्युत उपभोक्ताओं को भी गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के साथ शीघ्र विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण एवं नये कनेक्शन प्रदान करने का कार्य जल्द किया जा सकेगा।

Advertisement

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया ने लोगों को दुर्गा नवमी और दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य के लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उनके बैंक खातों में सीधे राशि अंतरित की जा रही है। कृषि भूमिहीन मजदूरों को भी उनके बैंक खातों में राशि अंतरित की जा रही है। गोधन न्याय योजना के तहत गोपाल को गौठान समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को लाभान्वित किया जा रहा है। लोगों को दूर नहीं जाना पड़े इसके लिए नयी तहसीलों, राजस्व सर्किल और जिले बनाये हैं। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम, दाई दीदी क्लिनिक जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं इससे लोगों के घरों और उनके गांव के नजदीक पहुंचकर चिकित्सा दल मोबाइल वाहन में चिकित्सा उपकरण से मरीजों नि शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के परम्परागत खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरुआत की जा रही है। इसी तरह अनेक जनहितैषी योजनाएं संचालित कर लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष आरंग श्री खिलेश देवांगन, श्री कोमल साहू, सहित जिला पंचायत जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 07:03:42
Privacy-Data & cookie usage: