नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री

आज 4 अक्टूबर को महा नवमी पर करें ये 9 उपाय, हर संकट होगा दूर और चमकेगी किस्मत… – www.khabarwala.news

schedule
2022-10-04 | 03:47h
update
2022-10-04 | 03:47h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री – आज 4 अक्टूबर को महा नवमी पर करें ये 9 उपाय, हर संकट होगा दूर और चमकेगी किस्मत…

raipur@khabarwala.news

शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2022) का पर्व ज्योतिषिय दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण होता है। इन 9 दिनों में किए गए उपाय व तंत्र-मंत्र जल्दी सिद्ध हो जाते हैं।

माँ दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है।

Advertisement

यही कारण है इन 9 दिनों में देवी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। नवरात्रि की अंतिम तिथि यानी नवमी को बहुत ही खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय हर कामना पूरी कर सकते हैं क्योंकि इस तिथि पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है जो हर इच्छा पूरी करने वाली हैं। इस बार 4 अक्टूबर, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की अंतिम तिथि है। आगे जानिए इस दिन आप कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं.

1. नवरात्रि की नवमी तिथि पर 9 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं और अपनी इच्छा अनुसार उन्हें कुछ उपहार देकर विदा करें। इससे देवी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

2. नवमी तिथि पर देवी को सुहाग की सामग्री भेंट करें। जिसमें लाल चुनरी, चूड़ियां, मेहंदी, बिछिया आदि चीजें होना चाहिए। इससे आपका सुहाग अखंड बना रहेगा।

3. किसी गरीब और जरूरतमंद महिला को नए वस्त्र उपहार में दें। साथ ही कच्ची भोजन सामग्री जैसे गेहूं, चावल, दाल आदि भी दान करें। इस उपाय से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है।

4. अगर आप कन्या भोज करवाने में सक्षम नहीं है तो मिठाई या चॉकलेट भी बच्चों को बांट सकते हैं।

5. किसी देवी मंदिर में लाल झण्डा दान करें। इससे मंगल ग्रह से संबंधित दोष दूर होंगे।

6. आस-पास स्थित किसी देवी मंदिर में जाकर या तो स्वयं चोला चढ़ाएं या पुजारी को चोले का सामान, जिसमें सिंदूर, तेल, चांदी का वर्क आदि चीजें हों, देकर आएं।

7. वृद्धाश्रम में रहने वाले निराश्रित बुजुर्गों के लिए भोजन की व्यवस्था करें या कच्चा अनाज दान करें। देवी को प्रसन्न करने का ये अचूक उपाय है।

8. किसी ब्राह्मण स्त्री को घर बुलाकर भोजन करवाएं और सुहाग की सामग्री भेंट करें।

9. देवी को यथाशक्ति यानी जितना हो सके लाल फल जैसे सेव का भोग लगाएं। बाद में इसे गरीबों को बांट दें। इससे आप पर देवी की कृपा बनी रहेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 01:24:06
Privacy-Data & cookie usage: