छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति दीपक तिवारी ने केशकाल में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण का किया भूमिपूजन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-04 | 17:42h
update
2022-10-04 | 17:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति दीपक तिवारी ने केशकाल में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण का किया भूमिपूजन…

raipur@khabarwala.news

कोण्डागांव, 04 अक्टूबर 2022 :भारतीय संविधान में निहीत प्रावधानों के तहत् सबको न्याय प्रदान करना जरूरी है। यह लोक पद धारकों की जवाबदेही है कि सभी को न्याय की सुलभता सुनिश्चित हो सके। इस दिशा में केशकाल में निर्मित होने वाला न्याय का मंदिर इस ईलाके के लोगों के लिए अपनी सार्थकता साबित करेगा। यह बात छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी ने केशकाल में एक करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली नवीन व्यवहार न्यायालय भवन का भूमिपूजन करने के उपरांत मुख्य आतिथ्य की आसंदी से संबोधन में कही।

Advertisement

न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी ने निर्धन एंव कमजोर वर्गांे की विधिक जागरूकता सहित उन्हे विधिक सहायता प्रदान करने के लिए व्यापक पहल किये जाने पर बल देते हुए कहा कि निर्धन एवं कमजोर तबके के लोग न्याय की उम्मीद के साथ न्याय मंदिर में आते हैं। उन्हे मदद पहंुचायें और न्याय प्रदान कर उनके विश्वास पर खरा उतरें। जिससे लोंगो को महसूस होगा कि यहां से घर जाकर हम विवाद रहित और आपसी सांमजस्य के साथ खुशहाल रहेंगे। न्यायमूर्ति श्री दीपक तिवारी ने केशकाल में निर्मित की जाने वाली नवीन व्यवहार न्यायालय भवन को बेहतर एवं स्मरणीय न्याय का मंदिर बनाने की दिशा में सहभागिता निभाने कहा। वहीं इस न्याय के मंदिर में क्षेत्र के लोगों को न्याय दान करने महत्ती सेंवायें देने अभिभाषकों से अपील की।

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायधीश कोण्डागांव श्री उत्तरा कुमार कश्यप ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि व्यवहार न्यायालय भवन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी और वैकल्पिक भवन में न्यायालय संचालित था। न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी के सकारात्मक प्रयास से नवीन व्यवहार न्यायालय भवन के लिए भूमिपूजन हुआ, यह क्षेत्र की जनता और पक्षकारों को न्याय पाने हेतु सुविधाजनक हो सके। इस मौके पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने कहा कि केशकाल में वर्ष 2012 से नवीन व्यवहार न्यायालय भवन की मांग थी जो अब पूरा होने जा रहा है। इस न्यायालय भवन निर्माण को शीघ्र पूर्ण किया जायेगा, ताकि इस ईलाके के लोगांे को न्याय की सुलभता हेतु सहूलियत हो सके। इस दौरान अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ श्री जेपी यादव ने नवीन व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए इस ईलाके के लोगों के लिए सौगात निरूपित किया। आरंभ में न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी और अन्य अतिथियों का लोक नर्तक दलों के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया। वहीं स्कूली बच्चों ने मधुर स्वागत गीत और आकर्षक छत्तीगढ़ी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर नवीन व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव श्री उत्तरा कुमार कश्यप, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और अन्य न्यायिक अघिकारियों ने पौधारोपण किया। इस दौरान न्यायालीन परिवार कोण्डागांव की ओर से न्यायामूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी को स्मृति चिन्ह सहित शॉल एवं श्रीफल भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर श्री योगेश पारेख सहित कोण्डागांव, कांकेर एवं नारायणपुर जिले के न्यायिक अधिकारी, जिला प्रशासन कोण्डागांव के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्तागण, मीडिया प्रतिनिधी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्यवहार न्यायधीश सुश्री योगिता कुंवर ने किया। वहीं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री अम्बा शाह ने आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 20:19:25
Privacy-Data & cookie usage: