दशहरा एवं ईद-ए-मिलाद त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में तैनात रहेंगे कार्यपालिक दण्डाधिकारी…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-04 | 10:38h
update
2022-10-04 | 10:38h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
दशहरा एवं ईद-ए-मिलाद त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में तैनात रहेंगे कार्यपालिक दण्डाधिकारी…

raipur@khabarwala.news

कोरिया 04 अक्टूबर 2022: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने 5 अक्टूबर 2022 दशहरा (विजयादशमी) एवं 09 अक्टूबर 2022 को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नवी) त्यौहार को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को दायित्व सौंपा है।

Advertisement

कलेक्टर श्री शर्मा ने तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बैकुण्ठपुर श्री मनहरण सिंह राठिया को थाना बैकुण्ठपुर, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बैकुण्ठपुर श्री समीर शर्मा को थाना चरचा, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पटना श्री भीष्म पटेल को थाना पटना, कटकोना, पण्डोपारा चौकी के लिए लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया है। वहीं तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सोनहत श्री अमरनाथ श्याम को थाना सोनहत, रामगढ़ चौकी तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बचरा पोड़ी श्री मनोज पैकरा बचरा पोड़ी में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी बैकुण्ठपुर तथा सोनहत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे ।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 07:54:05
Privacy-Data & cookie usage: