राज्यपाल उइके ने वर्धा प्रवास के दौरान सेवाग्राम का किया भ्रमण…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-03 | 11:41h
update
2022-10-03 | 11:41h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राज्यपाल उइके ने वर्धा प्रवास के दौरान सेवाग्राम का किया भ्रमण…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 3 अक्टूबर 2022 : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके अपने वर्धा प्रवास के दौरान आज सेवाग्राम स्थित बापू कुटी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण सेवाग्राम परिसर को देखा और  महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन से जुड़े विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। बापू कुटी के भ्रमण के दौरान कुटी के विभिन्न कक्षों में पहुंची और शान्ति स्थल में रखा चरखा भी चलाया। राज्यपाल सुश्री उइके ने वहां उपस्थित लोगों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी और सेवाग्राम तथा गांधी जी के विषय में अपने विचार साझा किये। राज्यपाल ने सेवाग्राम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त की।

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय वर्धा ग्राम में बिताए और उन्होंने सेवाग्राम की स्थापना की।

इस दौरान राज्यपाल सुश्री उइके ने विजिटर बुक में गांधीजी के सत्य और अहिंसा से जुड़े उनके विचार व दर्शन तथा आजादी के महत्त्व आदि के बारे में भी लिखा। राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम में गाँधीजी की भूमिका, सद्भावना और भाईचारे की भावना से देश को एकजुट करने के उनके प्रयास को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किये। राज्यपाल ने बापू की कुटिया के भ्रमण को अपने जीवन का महत्वपूर्ण और गौरवमयी दिन बताया। उन्होंने देशवासियों से गांधी जी के दर्शन व संदेश को अपने जीवन में उतारकर भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का आग्रह भी किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 00:27:21
Privacy-Data & cookie usage: