अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: शाल एवं श्रीफल से किया गया वृद्धजनों का सम्मान…

www.khabarwala.news

schedule
2022-10-01 | 12:10h
update
2022-10-01 | 12:10h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: शाल एवं श्रीफल से किया गया वृद्धजनों का सम्मान…

raipur@khabarwala.news

उत्तर बस्तर कांकेर 01 अक्टूबर 2022 :जिला मुख्यालय कांकेर के गोड़वाना भवन भीरावाही में अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला एवं नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेन्द्र ठाकुर और श्री बन्नूराम शोरी तथा राजेश सिन्हा द्वारा वृद्धजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

Advertisement

वृद्धजन दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री बिरेश ठाकुर ने कहा कि वृद्धजन अनुभव के खान होते है। उन्हें जीवनभर का अनुभव होता है। युवा पीढ़ी वृद्धजनों के अनुभव से सीख ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमे हमेशा वृद्धजनों का सम्मान करना चाहिये। वृद्धजनों का वृद्धाआश्रम में आश्रय लेने पर विवश होने पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिस मॉ-बाप ने हमे जन्म दिया, उन्हे वृद्धा आश्रम में रहना पड़े यह उचित नहीं है। हमे अपने मॉ-बाप का सम्मान करना चाहिए, ताकि उनका आर्शीवाद हमेशा बना रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला एवं नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि युवा पीढ़ी वृद्धजनों का सम्मान करे और उनके अनुभवों का लाभ ले। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर श्री धनंजय नेताम तथा समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्रीमती सिनीवाली गोयल सहित वृद्धजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.05.2026 - 06:22:54
Privacy-Data & cookie usage: