36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ को मिली पहली सफलता…

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-30 | 18:27h
update
2022-09-30 | 18:27h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ को मिली पहली सफलता…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 30 सितम्बर 2022 : गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल में आज छत्तीसगढ़ को पहली सफलता प्राप्त हुई। दस हजार मीटर स्पीट स्केटिंग में छत्तीसगढ़ के श्री अमितेश मिश्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री श्री उमेश पटेल ने श्री मिश्रा की इस सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी।

इस अवसर पर कोच श्री दलजीत, शेफ डी मिशन डॉ. अतुल शुक्ल, डिप्टी शेफ डी मिशन श्री रुपेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित होकर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाया। संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ स्केटिंग संघ के अध्यक्ष श्री एम. डी. रेड्डी, महासचिव किशोर भंडारी एवं श्री अमितेश के कोच श्री अनुराग साहू ने भी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 22:10:16
Privacy-Data & cookie usage: